राजनांदगांव: डोंगरगढ़ में दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत…

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़पार में आज हुए मोटरसाइकिल हादसे में दो महिलाओं की मृत्यु हो गई, वहीं इस मोटरसाइकिल चालक एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 केडी 9545 जिसे जीवन खड़गे निवासी बड़े मुड़पार चला था वो अपने कार्य से वापस आ रहा था।

Advertisements

इसी समय उनके परिवार की महिला शुक्रवारों बाई व ठगिया बाई बात करती खड़ी थी तभी उनकी अचानक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई और एक महिला की स्पॉट में ही मृत्यु हो गई। घायल दूसरी महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई, वहीं वाहन चालक जीवन खड़गे का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कम कर घटना की जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार एवं दोनों महिला एक ही परिवार की हैं।