राजनांदगांव : भाजपा सरकार में जर्जर ओव्हरब्रिज में चलने मजबूर हैं जनता- कुलबीर…




0 डा.रमन सिंह के चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाने व वादा खिलाफी को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजित
0 नागरिकों की जान से खिलवाड़ न करें भाजपा सरकार, धरना-प्रदर्शन कर सरकार को जमकर कोसा
0 आगामी विस चुनाव के पूर्व ओव्हरब्रिज निर्माण शुरू करने की भाजपा की स्कीम से जा रही कई बेगुनाहों की जान
राजनांदगांव।खैरागढ़-कवर्धा मुख्य मार्ग पर स्थित शहर के ओव्हर ब्रिज में भारी दबाव के चलते आए दिन नागरिकों को दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें कई बेगुनाह लोगों की जाने जा चुकी है। वहीं 42 वर्ष पूर्व बने ओव्हरब्रिज का समय भी खत्म हो चुका है। ओव्हरब्रिज में बीचों बीच डिवाइडर बनने से रोड और सकरी हो गई जो कभी भी भारी वाहन ओव्हरब्रिज में बिगड़ जाएं तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है जिसके कारण दो पहिया वाहनों से लेकर पैदल यात्रियों को भी निकलने में भारी परेशानी होती है।

Advertisements

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र 2023 में नए ओव्हरब्रिज की घोषणा कर भाजपा सरकार प्रदेश की सत्ता तो हथिया ली पर जनता से किए गए वादे भूल बैठी है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके पहले दिन 01 सितंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे अंहिसा के पूजारी महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर डोंगरगढ़ विधायिक श्रीमती हर्षिता बघेल द्वारा फुलमाला माल्यार्पण कर धरना-प्रदर्शन की शुरूआत की।


शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि शहर को जोड़ने वाली चिखली ओव्हरब्रिज में यातायात का भारी दबाव रहता है जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होना आम बात हो गई है। अंडरब्रिज का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है

जिसके कारण स्कूली बच्चों से लेकर रिक्शा-ठेला चालकों को ओव्हरब्रिज पार कर आना पड़ता है। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रही है। वहीं 42 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सरकार द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए ओव्हरब्रिज का निर्माण कराया था जो अब जर्जर अवस्था में पहंुच चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

धरना-प्रदर्शन को पूर्व महापौर हेमा देशमुख, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, विवेक वासनिक, इकरामुद्दीन सोलंकी, शहर कांग्रेस महामंत्री झम्मन देवांगन, नासिर जिंदरान, अभिमन्यु मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्षद्वय आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, अशोक फडनवीस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, कुसुम दुबे, बबलू कसार, अमित जंघेल, सुरेन्द्र देवांगन, डा.कुमार, इंशाक खान, भरत सोनी, मामराज अग्रवाल, रीना पटेल, पार्षद छोटेलाल, देवेश वैष्णव, सागर देवांगन, परस लहरें, नासिर खान ने संबोधित किया।


डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अंडरब्रिज के निर्माण के चलते पटरीपार के नागरिकों को चिखली ओव्हरब्रिज से आना-जाना पड़ रहा है खासकर स्कूली बच्चों व ठेला-रिक्शा चालकों को ज्यादा तकलीफ हो रही है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। किन्तु यहां के विधायक व छग विधानसभाा अध्यक्ष डा.रमन सिंह को कोई मतलब नहीं है कि यहां कोई जीएं या मरे। डा.रमन सिंह अपने चुनावी घोषणा पत्र में नए ओव्हरब्रिज निर्माण की बात तो कही है पर कब बनेगा यह बताने का समय नहीं है।


संभागीय प्रवक्ता कमलजीत पिन्टू ने कहा कि भाजपा की सरकार जुमलबाज की सरकार है। डा.रमन सिंह 17 साल से राजनांदगांव की जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है कभी मैट्रो ट्रेन का सपना दिखाता है तो कभी बाबा रामदेव फु्रड प्रोसेसिंग कंपनी लगाने की बात कहता है तो कभी बीएनसी मिल की जगह नए उद्योग लगाने की बात कहकर जनता की भावनाओं से खेलता है। शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली भाजपा सरकार संस्कारधानी को गर्त में डाल दिया है। उनके मुख्यमंत्रित्व के 15 वर्षीय कार्यकाल में राजनांदगांव में एक भी उद्योग नहीं दिया बल्कि युवाओं को बेरोजगारी और देश में महंगाई बढ़ाकर जनता को गर्त में धकेल दिया।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि शहर का प्रथम नागरिक महापौर पटरीपार से आते है। सांसद अशोक पांडे भी इसी ओव्हरब्रिज पारकर अपने गृह क्षेत्र जाते है किन्तु यह देखने का समय नहीं कि जर्जर ओव्हरब्रिज की स्थिति क्या है। अंडरब्रिज निर्माण के लिए कांग्रेस शासन स्वीकृत कराकर काम तो शुरू कर दिया पर भाजपा की सरकार आते ही निर्माण कार्य बहुत धीमागति से चल रहा है।

क्या पांच साल तक ऐसे ही चलता रहेगा, और चुनाव जब आएंगे तब जनता को दिखाने कार्य शुरू कराएंगे, किन्तु इनको यहां पता होना चाहिए कि ओव्हरब्रिज में कितने लोग अपने जान गवा चूंके है और इन भाजपा नेताओं और कितने लोगों के मरने का इंतजार है। क्या भाजपा सरकार की घोषणा पत्र, चुनाव के वादे व कार्यप्रणाली यही है कि लोगों की जान पर राजनीति किया जाएं। भाजपा सरकार आगामी चुनाव का लाभ लेने चाहते है इसलिए अंडरब्रिज का निर्माण धीरे-धीरे कर रहे हैं। बारिश के पूर्व 08 माह का समय था आराम से अंडरब्रिज बन जाता पर अब बारिश का बहाना बना रहे है।

08 माह पूर्व सोए हुए थे क्या, वस्तुत इनकी जो सोच आगामी चुनाव में मतदाताओं से लाभ कमाना है। डॉ.रमन सिंह द्वारा वर्ष 2023 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि भाजपा की सरकार आते ही एक नया ओव्हर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। डा.रमन सिंह द्वारा अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए वादे के अनुरूप जल्द-जल्द नए ओव्हरब्रिज का निर्माण कराकर जनता को राहत दें। कांग्रेस का यह धरना तो अभी शुरू हुआ है और जब तक इस पर सकारात्मक पहल नहीं होगी तब तक कांग्रेसजन नगाड़ा बजाकर भाजपा नेताओं को जगाते रहेंगे। भाजपा सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा फ्लाईओव्हर के नीचे फुटकर दुकानदार को अतिक्रमण है करके उनके रोजगार को भी छिन लिया गया।

इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल, श्रीमती शारदा तिवारी, रमेश राठौर, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मोहिनी सिन्हा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, पार्षद अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, मानव देशमुख, आशा शर्मा, आफताब अहमद, विशु अजमानी, शैलेष ठावरे, ऋशि शास्त्री, विक्की पटेल, संदीप जायसवाल, राजा यादव, भगवानदास सोनकर, नारायण सोनी, दिनू साहू, दुलारी साहू, राजकुमार वर्मा, महेश साहू, रूपेश साहू, विनोद यादव, तौसिफ गोरी, सागर ताम्रकार, मो इब्राहिम, किशन वर्मा, शिवम गढ़पायले, चेतन सिन्हा, राजकुमार गुप्ता, मनहरण, खम्हन लहरे, संदीप सोनी, भोला यादव, पायल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।