Categories: सरगुजा

अम्बिकापुर: आदर्श गोठान सरगवां के स्वसहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किया उच्च गुणवत्ता के वर्मी कम्पोष्ट खाद…

अम्बिकापुर- 27 सितम्बर 2020/ गोधन न्याय योजना के तहत गोठानो में खरीदे गए गोबर से स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कामोष्ट खाद तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर जनपद के आदर्श गोठान सरगवां के परी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उच्च गुणवत्ता के 5 क्विंटल वर्मी कम्पोष्ट खाद तैयार कर लिया है। खाद को मांग अनुसार वन विभाग एवं उद्यान विभाग को बिक्री किया जाएगा। उच्च गुणवत्ता के कम्पोष्ट खाद तैयार कर लेने से समूह की महिलाओं में खासा उत्साह है।

Advertisements


आदर्श गोठान सरगवां के परी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोधन न्याय योजना के तहत 20 जुलाई 2020 से शुरू हुए गोबर खरीदी के पश्चात 5 क्विंटल केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोष्ट खाद) तैयार किया। खाद की गुणवत्ता जांच हेतु सैम्पल कृषि विभाग के माध्यम से लाभांडी रायपुर स्थित बायो फर्टिलाइजर एंड आर्गेनिक फर्टिलाइजर टेस्टिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल लैबोरेटरी भेजा गया। लैब द्वारा इस कम्पोष्ट खाद को उच्च गुणवत्ता वाले वर्मी कम्पोष्ट के रूप में प्रमाणित किया गया जिसका एनपीके अनुपात 1.09ः0.68ः0.76 एवं आर्गेनिक कार्बन 18.21 प्रतिशत है। उच्च गुणवत्ता के वर्मी कम्पोष्ट खाद के विक्रय से महिलाओं को अब अच्छी आय प्राप्त होगी।


कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा में मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में जिले के 89 गोठानो में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी करके गोठानो में ही से सहायता समूह की महिलाओं सवार कम्पोष्ट खाद तैयार किया जा रहा है। वर्मी कम्पोष्ट खाद निर्माण हेतु समूह की महिलाओं को कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था।

Laxmikant chandel

Recent Posts

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

16 minutes ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

2 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

2 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

2 days ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

2 days ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

2 days ago