आज अंबाला आ रहा है ‘गेम चेंजर’ राफेल, उड़ेंगे दुश्मनों के होश,जानें इसकी ताकत…

वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया(R.K.S.Bhadoria) की मौजूदगी में अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल

सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच आज भारत(India) की ताकत में और चार चांद लगने वाला है। फ्रांस में बने पांच राफेल लड़ाकू विमान की आज यानी बुधवार को दोपहर में अंबाला(ambala) में लैंडिंग होगी। वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया(R.K.S.Bhadoria) की मौजूदगी में अंबाला एयरबेस पर पांच राफेल विमान भारतीय वायुसेना का हिस्सा बनेंगे। पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा का मानना है कि राफेल गेम चेंजर लड़ाकू विमान है। यह किसी भी युद्ध का नतीजा तय कर सकता है। 

Advertisements

दरअसल, राफेल(Rafel) लड़ाकू विमान बेहद अत्याधुनिक और शक्तिशाली है। भारतीय वायुसेना की टुकड़ी में शामिल होने से इसकी ताकत में और भी अधिक इजाफा होगा। इसमें उन्नत हथियार, उच्च तकनीक सेंसर, लक्ष्य का पता लगाने और ट्रैकिंग के लिए बेहतर रडार और प्रभावशाली पेलोड ले जाने की क्षमता है। तो चलिए जानते हैं।

राफेल की ताकत और इसकी खासियते(Rafael’s strength and its characteristics)
1 भारतीय सरजमीं पर 5 राफेल लड़ाकू विमान की लैंडिंग आज, अंबाला एयरबेस पर धारा 144, सुरक्षा चाक-चौबंद
दरअसल, राफेल 4.5वीं पीढ़ी का विमान है, जिसमें राडार से बच निकलने की युक्ति है। इससे भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में आमूलचूल बदलाव होगा क्योंकि वायुसेना के पास अब तक के विमान मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई या तो तीसरी पीढ़ी या चौथी पीढ़ी के विमान हैं।
2 राफेल की अधिकतम स्पीड 2,130 किमी/घंटा है और इसकी मारक क्षमता 3700 किमी. तक है।
3 राफेल में बहुत ऊंचाई वाले एयरबेस से भी उड़ान भरने की क्षमता है। लेह जैसी जगहों और काफी ठंडे मौसम में भी लड़ाकू विमान तेजी से काम कर सकता है।
4 राफल 24,500 किलो उठाकर ले जाने में सक्षम है और 60 घंटे अतिरिक्त उड़ान की गारंटी भी है।
5 राफेल विमान दो इंजनों वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है।
6 यह लड़ाकू विमान परमाणु आयुध का इस्तेमाल करने में सक्षम है।
7 यह हवा से हवा में और हवा से जमीन पर हमले कर सकता है।
8150 किमी की बियोंड विज़ुअल रेंज मिसाइल
9 राफेल हवा से जमीन पर मार वाली स्कैल्प मिसाइल है
स्कैल्प मिसाइल की रेंज 300 किमी, हथियारों के स्टोरेज के लिए 6 महीने की गारंटी है।
राफेल अत्याधुनिक हथियारों से लैस होने वाला लड़ाकू विमा है। इस जेट के साथ मेटेअर मिसाइल भी है।
10 1 मिनट में 60,000 फ़ुट की ऊंचाई और 4.5 जेनरेशन के ट्विन इंजन से लैस
पाकिस्तान का एफ-16 राफेल के सामने कुछ भी नहीं है। राफेल के सामने पाकिस्तान को अपने दो-तीन एफ-16 लड़ाकू विमान लगाने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि भारत ने 23 सितंबर 2016 को फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपए का सौदा किया था। 36 राफेल युद्धक विमानों को फ्रांस से खरीदने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की घोषणा अप्रैल 2015 में की गई थी। इस समझौते पर एक साल से अधिक समय के बाद हस्ताक्षर किए गए थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : युवाओं को दी जाए पीडीएस दुकानों के संचालन की जिम्मेदारी- दक्ष वैद्य…

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रहराजनांदगांव।…

31 minutes ago

राजनांदगांव : ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं मनकी में बड़ी संख्या में जनसामान्य आवेदन लेकर पहुंचे…

सुशासन तिहार 2025- सुशासन तिहार संवाद से समाधान के लिए जिले में बहुत उत्साह- अब…

33 minutes ago

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

22 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

23 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

23 hours ago

This website uses cookies.