छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर : बारह लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत…

बस्तर : कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आग से जलने, बांध और नदी में डूबने से मृत्यु होने के तीन प्रकरणों में उनके निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रूपये की मान से 12 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किये है।

Advertisements


    उल्लेखनीय है कि अंतागढ़ तहसील के ग्राम खड़कागांव निवासी 03 वर्षीय टुकेश्वर सलाम की आग में जलने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता सगनसिंह और श्रीमती रिसायबाई के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं।

इसी प्रकार नरहरपुर तहसील के ग्राम कोर्रामपारा निवासी 35 वर्षीय महेश कुमार नेताम की बांध में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सुखमीन नेताम के लिए चार लाख रूपये और पखांजूर तहसील के ग्राम तुमरा निवासी 80 वर्षीय मनीराम बोगा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती आयते बोगा के लिए चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किये हैं। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से किया जाएगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

16 hours ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

16 hours ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

16 hours ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

16 hours ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

16 hours ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

17 hours ago