कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने डेंगू के संक्रमण की रोकथाम को लेकर बुलाई अहम बैठक

दुर्ग – आगामी समय में डेंगू के पनपने की आशंका को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। आज इसकी रोकथाम की रणनीति पर विचार करने और इसे क्रियान्वित करने अहम बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक उपरांत कलेक्टर श्री अंकित आनंद ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। पहला जहां साफ पानी जमा हो और लार्वा पल रहें हों, वहां एन्टी लार्वा आपरेशन चलाना। घरों के कोने कोने में छिपे मच्छरों को नष्ट करने स्प्रे का काम करना। सबसे आखिर में डाइग्नोसिस जितनी जल्दी हो उतना अच्छा। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य होगा। जितनी अच्छी रणनीति और प्रभावी क्रियान्वयन होगा, उतना ही अच्छा नतीजा आएगा।

Advertisements


कलेक्टर ने कहा कि जिले में केवल 5 चिन्हांकित अस्पतालों में डेंगू का इलाज होगा। इनमें जिला अस्पताल, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्पर्श हॉस्पिटल, शंकराचार्य हॉस्पिटल, बीएम शाह अस्पताल में इलाज होगा। इन सभी चिन्हांकित अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए आइसोलेटेड वार्ड होंगे। आज बैठक में सभी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


कलेक्टर ने कहा कि स्प्रे का समय सुबह 5 से 7 बजे तक रखें क्योंकि ये मच्छरों को नष्ट करने का सबसे प्रभावी समय होता है। इसी प्रकार शाम को सूरज ढलने के बाद यह करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले और निगम अमले दोनों को मिलकर यह कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि चूंकि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है अतः ऐसे सभी जगहों में विशेषकर सार्वजनिक जगहों में भी एन्टी लार्वा आपरेशन चलाएं। उन्होंने कहा कि टेमीफास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टेमीफास का प्रभावी वितरण सुनिश्चित करें। इसकी रेफिलिंग की भी कार्रवाई निश्चित अवधि में कराएं। कलेक्टर ने कहा कि घरों के कोने-कोने में, अंधेरी जगहों पर स्प्रे का कार्य हो। किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी डेली मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल में एक्सक्लूसिव वार्ड के लिए नोडल अधिकारी भी होंगे।

कलेक्टर ने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से इसे रोकने का कार्य आसान होगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ने अब तक किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। डीएमओ डॉ. एस. के. मंडल ने इससे जुड़े हुए तकनीकी पक्षों को रखा। साथ ही अब तक डेंगू से निपटने के अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान भिलाई नगर निगम कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री गजेंद्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल ने की जिला राजनांदगांव के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा…

बजरंग दल लगातार कर रहा विस्तार धर्मांतरण गौ तस्करी पर लगेगा अंकुश राजनांदगांव। विश्व हिंदू…

2 hours ago

राजनांदगांव : बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने चलाया अभियान…

बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने…

6 hours ago

छुरिया: शिक्षकगण हमें शिक्षा के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सिखाते हैं-किरण रविन्द्र वैष्णव…

*अतरिक्त कक्ष के लोकार्पण व जोन स्तरीय बिदाई समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष…

8 hours ago

राजनांदगांव : “करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और आरोपी गिरफ्तार…

‘‘करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और…

8 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य- मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा…

छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति…

9 hours ago

राजनांदगांव : 29 अप्रैल को चौखड़िया पारा राजनांदगांव में नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम…

मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे,*राजनांदगांव। तहसील साहू संघ राजनांदगांव परिक्षेत्र व ग्रामीण…

9 hours ago