छत्तीसगढ़

कवर्धा : कैबिनेट मंत्री अकबर का कवर्धा और सहसपुर लोहारा में आत्मीय स्वागत हुआ…

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने सहसपुर लोहारा स्थित निवास में ग्रामीणों से की भेंट मुलाकात, सहजता और विनम्रता से ग्रामीणजनों के साथ जमीन में बैठकर सुनी समस्याएं

Advertisements

कवर्धा, 18 दिसम्बर 2021कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने सहसपुर लोहारा स्थित अपने निवास में ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने सहजता और विनम्रता से ग्रामीणजनों के साथ जमीन में बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आज कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम मैनपूरी और सहसपुर लोहारा में ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय किया। श्री अकबर आज अपने विधानसभा क्षेत्र कवर्धा के एकदिवसीय प्रवास पर थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिले के विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल हुए।

 कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर आज शनिवार कवर्धा के समीप ग्राम मैनपुरी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। उन्होंने कार्यक्रम के बाद ग्रामीनोजनो से भेंट मुलाकात कर सबका हालचाल जाना।

मैनपुरी कार्यक्रम के बाद मंत्री श्री अकबर सहसपुर लोहारा पहुँचकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंट मुलाकात कर सबका कुशलक्षेप पूछा। इस अवसर पर मंत्री श्री अकबर के साथ श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, क्रेडा सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री लालजी चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री तुकाराम चन्द्रवँशी, समाजसेवी श्री मुकुंद माधव कश्यप, एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित थे।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

14 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

16 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

16 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

17 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

17 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

17 hours ago

This website uses cookies.