कवर्धा : कोचई का उत्पादन कर समहू की सदस्य ने कमाया 1 लाख 40 हजार से अधिक की आमदनी : समूह के द्वारा मिले वित्तीय सहायता से ग्रामीण महिलाएं हो रही लाभान्वित….

कवर्धा, 12 जून 2021ग्राम पंचायत घुघरी खुर्द विकासखंड कवर्धा में संचालित जय महामाया स्व सहायता समूह की सदस्य परनिया राजपूत द्वारा कोचई बेचकर आमदनी कमा रही है। इस समूह में 10 सदस्य हैं जो सभी परंपरागत कृषि व्यवसाय से जुड़ी हुई है इन्हीं में से एक सदस्य परनिया राजपूत ने मात्र 28 हजार रुपए की लागत लगाकर कोचई का उत्पादन अपने डेढ़ एकड़ की भूमि पर किया है। फसल तैयार होने के बाद इनके यहां अब तक 84 किं्वटल कोचई का उत्पादन हो चुका है, जिसे बेचकर लगभग एक लाख 40 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हो गया है।

Advertisements

फसल उत्पादन के लिए इन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना की सहायता प्राप्त हुई, जिसमे समूह को जारी किए गए राशि में से इनके द्वारा वित्तीय सहायता ली गई और अपने परंपरागत कार्य को किया गया। घर से कुछ पैसा लगाते हुए इनके द्वारा समहू से वित्त सहायता पाकर खाद बीज आदि की व्यवस्था की गई। उल्लेखनीय है कि इनके द्वारा कोचई उत्पादन में जैविक खाद का प्रयोग किया गया जोकि बहुत ही कम दर पर मिलने के साथ फसल के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ है। यही कारण है कि कम लागत में अच्छा पैदावार हासिल हुआ जिसे आसपास के बाजारों में बेचते हुए इन्हें बड़ी राशि प्राप्त हुई है जो सीधे तौर पर इनके परिवार को हुए लाभ को दर्शाता है।


         इस संबंध में चर्चा करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री विजय दयाराम के. बताते हैं कि महिला समूह के सभी सदस्य कुछ ना कुछ कार्य से जुड़े हुए हैं एवं पूर्व से ही कोचई उत्पादन का कार्य इनका घरेलू कार्य रहा है। समूह में जुड़ने के बाद आर्थिक तंगी से इन्हें दो-चार होने की स्थिति अब नहीं आई।

फसल लगाने के लिए वित्तीय सहायता समहू के अंदर ही मिल गया और साथ में जैविक खाद सस्ते दर पर उपलब्ध हो गया। समहू की सदस्य को अभी तक 1 लाख 40 हजार रुपए की आमदनी हो चुकी है तथा फसल अभी भी लगा हुआ है जिसे बेचकर और आमदनी उनके द्वारा अर्जित की जाएगी। सीईओ ने आगे बताया कि संवहनीय कृषि प्रोजेक्ट के तहत 60 ग्राम चयनित किए गए हैं, जिसमें कृषक पाठशाला में जैविक खाद एवं कृषि सुधार उन्नत कृषि की शाला ज्ञानवर्धन के लिए चलाया जाता है जिसमें ग्राम के अन्य कृषक भी इस योजना से जुड़ कर लाभ ले सकते हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

4 hours ago

राजनांदगांव : टीबी रोग उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं निक्षय मित्रों का किया गया सम्मान…

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम संपन्न- टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदायराजनांदगांव 25…

6 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल…

- साहू समाज के निर्मित भवन में डोम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजनादगांव को इसलिए ही कहा जाता है संस्कारधानी…

राजनांदगांव के शांति नगर में एक दिल को छू लेने वाली घटना घटी। वहां एक…

7 hours ago

राजनांदगांव : कान्यकुब्ज सभा के होली मिलन में पर्यावरणविद् डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित…

कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का होली मिलन हर्षाेल्लास के साथ हुआ संपन्न राजनांदगांव। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज…

7 hours ago

राजनांदगांव : कर्मा जंयती कार्यक्रम ग्राम जरहामहका में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव…

राजनांदगांव , छुरिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम जरहामहका में आयोजित कर्मा…

9 hours ago