कवर्धा : कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, बच्चों एवं नागरिकों को कर रहे हैं जागरूक….

चाईल्ड लाईन 1098 की टीम प्रति दिवस कर रहे हैं कोरोना संक्रमण से बचाव के जागरूकता अभियान

Advertisements

कवर्धा, 28 जुलाई 2021। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा एवं अध्यक्ष आस्था समिति श्री दौलत राम कश्यप के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में चाईल्ड लाईन 1098 कबीरधाम की टीम द्वारा प्रति दिवस जिले के विभिन्न गांव, शहरों के स्लम क्षेत्रों में जाकर बच्चों, महिलाओं और आम नागरिकों को नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के जागरूक कर रहे हैं। टीम के द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है इसलिए शासन प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करें।

लोगों बताया जा रहा है जिसमें मास्क का सही एवं नियमित उपयोग, शारीरिक एवं सामाजिक दूरी को बरकरार रखना, नियमित बार बार साबुन से हाथ धोने का कार्य, अपनी बारी आने पर टीकाकरण अनिवार्य करावें। बच्चों को मास्क का निःशुल्क वितरण एंव हाथ धुलाई का अभ्यास भी कराया जा रहा है।

जिले के चिल्फी, अचानकपुर, सिंघनपुरी, घोठिया एंव शहरों में देवारपारा, अटल आवास, पैठुपारा में जागरूकता अभियान किया गया है। लोगों को जागरूक करने चाईल्ड लाईन टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। जिसमें चन्द्रकान्त केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, महेश निर्मलकर, दुर्गा साहू, तबस्सुम खान, तेजकुमार, भगत राम यादव, रामलाल पटेल शामिल हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

12 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

12 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

12 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

12 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

12 hours ago

This website uses cookies.