Categories: कवर्धा

कवर्धा: दुर्ग कमिश्नर श्री महावर खेतों में पहुंचकर गिरदावरी कार्यों का अवलोकन किया…

कवर्धा/ 03 सितंबर 2020- दुर्ग संभाग आयुक्त श्री टी सी महावर आज गुरुवार को कबीरधाम जिले के कवर्धा तहसील के ग्राम खामही, गांगपुर, नवाघटा और परसवारा और सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम सलिहा के किसानों के खेतों पहुचकर गिरदावरी कार्य का जायजा लिया तथा किसानों को लाभकारी फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके द्वारा कवर्धा तहसील के विभिन्न ग्रामों के खेत तक पहुंच कर गिरदावरी कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें पड़ती भूमि में दलहन-तिलहन फसलों की खेती करने, कृषि, उद्यानिकी को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्यों में लगे राजस्व अमलो को नक्शा-खसरा के मूल दस्तावेज को लेकर फील्ड पर नही ले जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसकी छाया प्रति साथ मे रखे। निरीक्षण के अवसर पर कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, कवर्धा और सहसपुर लोहारा तहसीलदार एवं राजस्व अमला विशेष रूप से उपस्थित थे।

Advertisements


संभाग आयुक्त श्री महावर ने पटवारियों द्वारा किए जा रहे गिरदावारी का निरीक्षण किया और जमीन का खसरा नम्बर तथा खेत में लगे फसलों के रकबे का मिलान भी किया। उन्होंने गिरदावारी में लगे आरआई एवं पटवारियों को सतर्कता के साथ शुद्धतापूर्वक गिरदावारी करने तथा समय सीमा में ऑनलाईन एंट्री पूर्ण कराने के निर्देश दिए। श्री महावर ने गिरदावारी कर रहे पटवारी और आरआई से पूछ-ताछ कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्वयं खसरा नम्बर से जमीन पर बोए गए फसल के क्षेत्रफल का बारीकी से मिलान किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के लिए गिरदावरी महत्वपूर्ण कार्य है। इसी के आधार पर किसानों का पंजीयन होगा और अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान बेचने वालो पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इसलिए गिरदावारी का कार्य सतर्कतापूर्वक करें।

जरूरत के अनुसार किसानो को भी साथ में लेकर वास्तविक क्षेत्र में बोये गए धान का क्षेत्रफल दर्ज करें। गिरदावारी में कोई लापरवाही नही होनी चाहिए। राजस्व अधिकारी सतत निगरानी करें और स्वयं भी गिरदावारी का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने निरीक्षण के बाद विश्राम गृह में कलेक्टर श्री शर्मा के साथ अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में चल रहे गिरदावरी कार्यों के प्रगति की विस्तार से जानकारी दी।

Laxmikant chandel

Recent Posts

राजनांदगांव: दोस्त को शराब पिलाकर कर दी हत्या…

राजनांदगांव। दोस्त को शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर देने…

18 minutes ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में क्षेत्रीय परेंट्स मीटिंग का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला में अभिभावकों को जागरूक करने एवं सशक्त बनाने के…

4 hours ago

राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मानव मंदिर होटल का किया गया औचक निरीक्षण…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान…

4 hours ago

राजनांदगांव : मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं एवं उपचार के संबंध में ली जानकारी…

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षणराजनांदगांव 25 मार्च 2025। प्रदेश के लोक…

5 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा…

7 hours ago

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

20 hours ago