छत्तीसगढ़

कवर्धा : पंजीकृत किसानों को धान बेचने में अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए- मंत्री अकबर…

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने नवीन धान खरीदी केंद्र गौरमाटी का आकस्मिक निरीक्षण किया

Advertisements

कवर्धा, 18 दिसम्बर 2021प्रदेश का कैबिनेट मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज शनिवार को सहसपुर लोहारा विकास खण्ड के ग्राम गौरमाटी के नवीन धान खरीदी का आकस्मिक अवलोकन किया। उन्होंने इस अवलोकन करते हुए धान खरीदी प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना राज्य सरकार की सबसे प्राथमिक वाली महत्वपूर्ण योजना है।

इस योजना के तहत समिति में पंजीकृत समस्त किसानों की धान खरीदी होनी चाहिए। किसानों को धान बेचने में किसी भी तरह की कोई अनावश्यक परेशानी नही होनी चाहिए। अगर पंजीकृत धान विक्रय करने के संबध में किसान किसी भी प्रकार की समस्या लेकर आते है तो ऐसी समस्याओं को सर्वप्रथमिकता में निराकरण होनी चाहिए। अगर समस्या का निराकरण विकासखण्ड अथवा जिला स्तर पर होनी है तो ऐसी स्थिति में इसकी सूचना संबधित अधिकारियों को दें। उन्होंने अवलोकन करते हुए अब तक कि हुई धान खरीदी तथा उपलब्ध बारदाना की स्थिति की जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में क्षेत्र के किसानों की विशेष मांग पर कवर्धा विधायक श्री अकबर तथा पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर के विशेष प्रयासो से राज्य शासन ने नवीन धान उपार्जन के केंद्र की अनुमति प्रदान की है। इस नवीन धान खरीदी केंद्र में सात ग्राम शामिल है। पहले यहां के किसान अपना धान बेचने के लिए रणवीरपुर जाते थे। आज आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अकबर के साथ

नवीन धान खरीदी केंद्र गोरमाटी में मंत्री के निज सहायक कीर्तन शुक्ला सतीश सिंह शिवकुमार साहू चंदूलाल साहू विश्राम साहू सुरेश बेस खेलन सिंह जीवेश सिंह सुखसागर शुक्ला कुलदीप मारकंडे स्वरूपदास दिलीप दुबे अमोल साहू विश्राम धुर्वे आदि ग्रामवासी उपस्थित थे। मंत्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम वासियों से धान खरीदी केंद्र के संबंध में जानकारी ली। नवीन धान उपार्जन केंद्र खुलने से ग्रामवासी काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे इसके लिए उन्होंने मंत्री का हृदय से आभार प्रकट किया।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

16 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

18 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

19 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

19 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

19 hours ago

This website uses cookies.