कवर्धा: मंत्री अकबर ने सहसपुर लोहारा में 315 लोगों को 15 लाख 75 हजार रूपए का चेक वितरण किया…

कवर्धा- 05 नवंबर 2020। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा विधानसभा के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री अकबर ने कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन से प्रभावित नागरिकों को एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सीधी मदद करते हुए अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 315 हितग्राहियों को 15 लाख 75 हजार रूपए का चेक वितरण किया।

Advertisements

सभी हितग्राहियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के नई सरकार प्रदेश के गांव-गरीब, किसानों और युवाओं की सरकार है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना वायरस से प्रभावित हर व्यक्तियों को मदद पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। इस अवसर पर सहसपुर लोहारा नगर पंचायत क्षेत्र के लिए नियुक्त एल्डरमेन श्री कैलाश दुबे, श्री चंद्रशेखर नागराज एवं हुल्लास राम को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा शपथ दिलाया गया।

कार्यक्रम में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा मनहरण श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रीमती आभा महेन्द्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला धनुष वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शरद बंगानी, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, श्री अशोक चोपड़ा, श्री गब्बर खान, कवर्धा एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ श्री केशव वर्मा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण और रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन से प्रभावित नागरिकों, फूटकर व्यापारियों को सीधे आर्थिक रूप से मदद पहुंचाया जा रहा है। वैश्विक महामारी-राष्ट्रीय आपदा के इस दौर में उन्होने कबीरधाम जिले के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों, प्रभावित छोटे-छोटे फूटकर व्यापरियों और जरूरतं मंद आम नागरिकों से सीधे संपर्क बनाए हुए है, और उन सभी लोगों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री अकबर अपने स्वेच्छा अनुदान मद से अब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के 949 आम नागरिको, फूटकर व्यापारियों को 47 लाख 45 हजार रूपए आर्थिक मदद पहुंचा चुके है। मंत्री श्री अकबर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान आज गुरूवार को फिर से 315 लोगों को 15 लाख 75 हजार रूपए का चेक वितरण किया। उन्होने इन सभी प्रभावित व्यक्तियों को पांच-पांच हजार रूपए का चेक आर्थिक मदद के लिए वितरण किया।