कांकेर : कलेक्टर ने किया तहसील न्यायालय चारामा का निरीक्षण ,राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के दिये निर्देश….

  • कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्दन कुमार ने आज तहसील न्यायालय चारामा का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों की निराकरण की जानकारी लिया तथा नायब तहसीलदार, तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा के भीतर किया जावे।

  • उन्होंने आज तहसील कार्यालय चारामा पहंुचकर नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार न्यायालय में पंजीबद्ध राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली तथा प्रकरणों से संबंधित प्रत्येक फाईलों का अवलोकन किया। नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार से संबंधित फाईलों का बारीकी से अवलोकन करते हुए उन्होंने अविवादित नामातरण एवं बटवारा से संबंधित प्रकरणों को ग्राम पंचायत के माध्यम से शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये।
  • अविवादित नामांतरण एवं बटवारा से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की ग्राम वार एवं पटवारी वार समीक्षा करने के लिए भी उनके द्वारा निर्देशित किया गया, साथ ही बंदोबस्त त्रुटि सुधार के कार्यों में तेजी लाने के लिए राजस्व निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिये गये। नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा प्रकरणो के निराकरण मेे विलंब होने पर उनके द्वारा अप्रसन्नता भी व्यक्त किया गया। कलेक्टर श्री चन्दन कुमार ने तहसील कार्यालय के नाजिर शाखा, रिकार्ड रूम, भूंईया शाखा, उप कोषालय और एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

6 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

6 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

7 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

7 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

7 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

7 hours ago

This website uses cookies.