कोंडागांव: ‘माय चो गोरस‘ प्रतियोगिता के विजेताओं का कलेक्टर ने किया सम्मान,स्तनपान सप्ताह पर 1 से 7 अगस्त तक स्वास्थ्य विभाग ने आयोजित की प्रतियोगितायें…

कोंडागांव – विगत 1 से 7 अगस्त तक जिले में स्तनपान सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के प्रसव एवं महिला रोग विभाग द्वारा स्तनपान सप्ताह में ‘माय चो गोरस‘ (हल्बी में) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टर एवं नर्सो सहित सभी कर्मचारी सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन एवं विडियो प्रतियोगितायें रखी गई थी।

Advertisements

इस प्रतियोगिता का समापन 8 अगस्त को हुआ। जिनमे अग्रणी रहने वाले प्रतिभागियों का सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में पोस्टर निर्माण में उमेश्वरी नेताम एवं हुलसी देवागंन ने प्रथम जबकि पूजा कनवर ने द्वितीय एवं हर्षा चैहान के साथ डालिया डे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में डालिया डे ने प्रथम एवं अर्चना तथा हर्षा ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। विडियो निर्माण के लिए जाॅन्सी सैम, बिरजबती, शिवम सिन्हा, लक्ष्मी बिसोई, सुनीता के साथ डाॅ. ध्रुव एवं डाॅ. राममोहन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने सभी प्रतियोगियों को बधाई के साथ सभी को मंगलकामनायें दी।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

8 hours ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

1 day ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

1 day ago

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

1 day ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

1 day ago

This website uses cookies.