छत्तीसगढ़

कोरबा : नवा छत्तीसगढ़ के 36 माह शासकीय मदद से उन्नत खेती की ओर अग्रसर हो रहे जिले के किसान…

किसान श्री बुधवार सिंह ने जैविक खेती कर सब्जी बेचकर कमाए एक लाख 20 हजार रूपए

Advertisements

कोरबा 13 दिसंबर 202शासकीय योजनाओं और विभागीय मदद से जिले के किसान उन्नत खेती करने के लिए प्रोत्सहित हो रहे हैं। सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही किसानों को खेती किसानी के लिए जरूरी सहायता भी प्रदान की जा रही है। शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम डोंगरी के किसान श्री बुधवार सिंह आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। विभागीय योजना से प्रोत्सहित किसान बुधवार सिंह सामान्य खेती को छोड़कर जैविक खेती करके लाभ कमा रहे हैं।

बुधवार सिंह जैविक तरीके से खेती कर सब्जी बेचकर ही एक लाख 20 हजार रूपए से अधिक का लाभ कमा चुके हैं। विभागीय योजना से उन्हें सोलर पम्प और स्प्रिंकलर सेट प्रदान किया गया है। सरकार से सिंचाई के साधन और जरूरी मार्गदर्शन मिलने से बुधवार सिंह अपने खेतों में सुगंधित धान, देशी धान चीनी-शक्कर, गुरमटिया आदि का फसल ले रहे हैं। किसान द्वारा घर में ही उपलब्ध कम्पोस्ट खाद और गांव के ही गौठान से वर्मी खाद प्राप्त कर जैविक खेती किया जा रहा है। किसान बुधवार सिंह रबी सीजन में चना,, मसूर, सब्जी, उड़द आदि का भी उत्पादन कर रहे हैं। 66 वर्ष की आयु में किसान श्री बुधवार सिंह नवीन पद्धति से खेती कर सभी के लिए प्रेरणा स्रोत का काम कर रहे हैं।


किसान श्री बुधवार सिंह ने बताया कि ग्राम डोंगरी में वह लगभग चार एकड़ जमीन में खेती कर रहे हैं। जिसमें से एक एकड़ खेत में उन्होंने चीनी-शक्कर किस्म का धान लगाया है। यह धान बहुत ही उन्नत किस्म और महंगे दामों में बिक्री के लिए जाना जाता है। जैविक तरीके से खेती करने से ज्यादा उत्पादन भी होता है। उन्होंने बताया कि चीनी-शक्कर किस्म के धान की मांग चार से पांच हजार रूपए प्रति क्विंटल बाजार में है। बुधवार सिंह बताते हैं कि बाकी बची जमीन पर उन्होंने एचएमटी, गुरमटिया धान, गेहूं का फसल लगाया है। इन फसलों से भी अच्छी आमदनी की उम्मीद है। किसान ने बताया कि अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए जमीन के एक हिस्से में सब्जी उत्पादन भी कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने अपने खेत में टमाटर, आलू, प्याज, पत्ता गोभी आदि सब्जी लगाई है। उन्होंने बताया कि सब्जी बेचने से भी अच्छी आमदनी हो रही है। किसान श्री बुधवार सिंह सभी किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए अपनी जमीनों में उन्नत खेती करके लाभ कमाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : हिन्द सेना मे दक्ष वैद्य को युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष की मिली कमान,पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दी बधाई…

राजनांदगांव। राष्ट्रीय राजधानी,नई दिल्ली देशहित के प्रति समर्पित भावना एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए…

12 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली जल विभाग के वाल्वमेन एवं पंप आपरेटरो की बैठक…

टंकी पूरा भरने पश्चात ही वाल्व खोलने के दिये निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही राजनांदगांव…

13 hours ago

राजनांदगांव : साफ सफाई का जायजा लेने आयुक्त आज पहुचे हाट बाजार व मटन मार्केट…

साफ सफाई रखने, कचरा व अपशिष्ट अलग डिब्बा मे रखने दिये निर्देश, खुला रखने पर…

13 hours ago

रायपुर: सहायक संचालक अमित शुक्ला और जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल ने डोंगरगढ़ ब्लॉक के परीक्षा केन्द्रो का किया औचक निरीक्षण…

रायपुर। सहायक संचालक छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम रायपुर के अधिकारी श्री अमित शुक्ला, और राजनांदगाव के…

13 hours ago

This website uses cookies.