Categories: Uncategorized

कोरबा : बोलेरो CG 11 F 0937 में 5 जरीकेन में भरा करीबन 150 लीटर डीजल जप्त….

      कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल सर द्वारा लगातार जुवा, सट्टा, कोयला, कबाड़, डीजल आदि विभिन्न अवैध कारोबार और गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, असामाजिक तत्वों, गुंडा, बदमाशों, दहशतगर्दो, लड़ाई झगड़ा करने वाले उपद्रवियों को जेल के सलाखों के पीछे भेजवाने सख्त से सख्त कार्यवाही करने थाना, चौकी, पु.स.के. के प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।

           इसी कड़ी में दिनांक 21.07.2021को  प्रार्थी विनोद कुमार निषाद पिता स्व. मिश्री लाल निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी सर्वमंगला नगर दुरपा रोड कोरबा निवासी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.07.2021 के शाम को  कंपनी का जेसीबी  एवं रोलर आपरेटर लालू एवं गजा द्वारा शांति फ्यूल्स रुमगढ़ा के पास गाड़ी खड़ा कर अपना घर चले गए थे।  
 
          दिनांक 21.07.2021 प्रात 11 बजे दोनों आपरेटर ड्यूटी में आए तथा गाड़ी को चेक किये। जेसीबी एवं रोलर की टंकी का ताला टूटा हुआ था तथा दोनों गाड़ियों के टंकी में भरा करीब 150 लीटर डीजल कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गए हैं , कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भोजराम पटेल, अति0 पुिलस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तिन राठौर तथा अति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रामगोपाल करियारे  को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर  घटना स्थल के आसपास  लगे सीसीटीव्ही कैमरे को चेक किया गया। शांति फ्यूल्स रूमगढा में लगे सीसीटीवी कैमरे का फूटेज देखने पर रात्री 02.30- 03 बजे के बीच एक सफेद रंग की बुलेरो क्रमांक सीजी 11 एफ 0937  में सवार कुछ   लोग डीजल चोरी करते दिखाई दिए।

     उक्त वाहन तथा आरोपीगणों के संबंध में मुखबीर लगाकर पतासाजी कि जा रही थी। इसी दौरान पुलिस कंट्रोल रूम कोरबा  से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना बांगो पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान लावारिस हालात में एक सफेद बोलेरो वाहन धारा 102 जा फ़ौ के तहत जप्त किये है। इस सूचना को cctv फुटेज से मिलान करने पर सही पाया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन तथा 150 लीटर डीजल को जप्त  गया है तथा गाड़ी रजिस्ट्रेशन से गाड़ी मालिक के संबंध में पतासाजी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
  उक्त कार्यवाही पुलिस कप्तान के सतत दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में लगातार जारी रहेगी
Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

8 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

8 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

8 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

8 hours ago

This website uses cookies.