छत्तीसगढ़

कोरिया : क्रांति महिला स्व सहायता समूह की कृषि सखी सुभद्री ने जैविक बाडी को बनाया अपने आजीविका का आधार, अब तक 50 हज़ार से अधिक का मिला लाभ….

कोरिया 28 मई 2021कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत के ग्राम रजौली की क्रांति महिला स्व सहायता समूह की सुभद्री राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान के तहत प्राप्त आजीविका के रूप में जैविक बाडी व कृषि सखी का कार्य कर रही है जिससे उन्हें 50 हज़ार रुपये से अधिक का लाभ हुआ है।

Advertisements


विकासखंड सोनहत के ग्राम रजौली में बिहान के माध्यम से क्रांति महिला स्व सहायता समूह की सदस्य सुभद्री कृषि सखी के रूप में कार्यरत् है । उनको कृषि सखी के कार्य का 3 वर्षो का अनुभव है। उनके द्वारा अपने जीवन स्तर को सुधार करने की दिशा में आजीविका के संसाधन के रूप मंे कृषि सखी कार्य के साथ-साथ जैविक बाडी का कार्य किया जा रहा है। कृषि सखी व जैविक बाडी का कार्य सुभद्री के द्वारा 2018 से लगातार प्रत्येक वर्ष किया जा रहा हैं। इस कार्य को प्रारंभ करने के लिये प्रोत्साहन स्वरूप उनको विकासखण्ड मिशन प्रबंधन इकाई के माध्यम से आरएफ राशि मंे से 1 हजार 500 व सीआईएफ राशि में से 6 हजार  रूपये प्रदान किये गये। साथ ही बैक लोन में से 20 हजार रूपये उपलब्ध कराया गया। जिसमें से इस कार्य को प्रारंभ करने में लागत 20 हजार रूपये प्रतिवर्ष लगा। उनके द्वारा प्रतिवर्ष राशि 72 हजार  रूपये सब्जी का विक्रय किया जाता है जिससे उनको शुद्व लाभ 52 हजार रूपये प्रतिवर्ष प्राप्त हुआ।


सुभद्री कृषि सखी के रूप में वर्तमान में 6 हजार रूपये से ज्यादा का आय प्राप्त कर रही है। सुभद्री मानदेय के रूप में प्रतिमाह 1 हजार 500 रूपये, टुल बैक से 500 रूपये प्रतिमाह(सीजनी 8 माह प्रतिवर्ष) व एन.पी.एम. शाॅप से 1 हजार  रूपये प्रतिमाह, सब्जी उत्पादन से 4 हजार 400 रूपये प्रतिमाह आय अर्जित कर रही है। उनका मानना है कि वे बिहान से जुड़कर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हुयी है साथ ही समाज व परिवारजनों के बीच में अपनी नयी पहचान बनाते हुये आर्थिक और सामाजिक रूप से अपनी और अपने परिवारजनों की मदद कर रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago