छत्तीसगढ़

कोरिया : प्रशिक्षण पाकर कृष्णा कुमार को बकरीपालन के काम में मिला फायदा, महीने में 6 हज़ार से 15 हज़ार तक का लाभ…

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत प्रशिक्षण से बकरीपालन की तकनीकों और नए तरीकों को जानने में मिली मदद

Advertisements

कोरिया 20 अक्टूबर 2021बकरीपालन प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्राम पोड़ी के निवासी कृष्णा कुमार को अपने बकरीपालन की पांरपरिक आजीविका को बढ़ाने में फायदा मिल रहा है। यह प्रशिक्षण प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत मनरेगा में कार्य कर रहे ग्रामीण परिवार के सदस्यों को उनके रूची के आधार पर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रदाय कर उनको रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।

प्रोजेक्ट उन्नती पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार की ओर से शुरू किया गया है जिसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 

इसी प्रोजेक्ट के तहत कृष्णा कुमार ने बकरीपालन का प्रशिक्षण हासिल किया और आजीविका को बढ़ाने की तकनीकों और विधियों को जाना। आज उनके पास 20 बकरियां है जिनका वे विधिवत टीकाकरण करवाते हैं, उनके स्वास्थय पर ध्यान देते हैं और आवश्यकतानुसार पौष्टिक चारा उपलब्ध कराते हैं। बेहतर तकनीकों से बकरीपालन के ज़रिए बकरियों का वजन बढ़ गया है और बाजार में उनके अच्छे दाम प्राप्त हो रहे हैं। इस आजीविका से कृष्णा को महीने में 6 हज़ार स 15 हज़ार तक की आमदनी हो जाती है। 

जिले में समस्त ग्राम पंचायतों में कार्यरत बिहान के सक्रिय महिलाओं द्वारा मनरेगा जाबकार्ड धारकों का सर्वे कर उनकी स्वेच्छानुसार कार्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिलवाने में सहायता की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी देवी जयंती महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई…

बच्चों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर गली भ्रमण किया* *मां भानेश्वरी देवी मंदिर…

2 hours ago

राजनांदगांव : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखोली में जीवन दीप समिति की बैठक हुई…

राजनांदगांव । श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर…

2 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की…

राजनांदगांव 09 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…

2 hours ago

मोहला : गांव की महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का तोहफा-मछली पालन के लिए जाल वितरण, बढ़ेगा रोजगार…

सुशासन तिहार 2025 - समाधान शिविर में मिरचे गांव की महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का…

2 hours ago

मोहला : अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी कलस्टर में प्राप्त  2841 आवेदनों का समाधान होने से सार्थक साबित हुआ समाधान शिविर…

सुशासन तिहार 2025 - चिल्हाटी में आयोजित समाधान शिविर में 2841 ग्रामीणजनों की समस्याओं का…

2 hours ago

राजनांदगांव : बजरंग दल ने भारत के पराक्रम हेतु भारतीय सेना की करी सराहना कहा सैन्य पराक्रम अगली पीढ़ी हेतु प्रेरणास्पद…

विहिप बजरंग दल ने भारत के पराक्रम हेतु भारतीय सेना की करी सराहनाकहा सैन्य पराक्रम…

2 hours ago