छत्तीसगढ़

कोरिया : स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण के लिए आधार बनेंगे गौठान – कलेक्टर धावड़े…

कोरिया 11 जून 2021सुराजी ग्राम योजना के तहत ग्राम पंचायतों में बनाए गए गौठान उस गांव की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आदर्श स्थान बन रहे हैं। इसे और मजबूती प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। पंचायत ग्रामीण विकास विभाग की महत्वाकांक्षी योजना सुराजी ग्राम योजना के तहत बने गौठान का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड सोनहत के ग्राम घुघरा का भ्रमण किया। घुघरा में स्थित गौठान एवं मल्टीयूटीलिटी सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला स्व सहायता समुहों के महिलाओं से बातचीत कर उनके व्यवसाय की विस्तार से जानकारी ली। इसके पहले उन्होंने पहाड़पारा में वन विभाग के टॉवर पर चढ़कर स्थल का मुआयना भी किया।

Advertisements


सोनहत भ्रमण के दौरान कलेक्टर धावड़े ने घुघरा स्थित गौठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मल्टीयूटीलिटी सेंटर में कार्यरत समूह की महिलाओं से उनकी आजीविका,होने वाले आर्थिक लाभ और समूह की महिलाओं के परिजनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ गौठान के नोडल अधिकारी भी उपस्थित रहे। यंहा मशीनों से फ्लाई ऐश बनाने वाली महिलाओं ने बताया कि अब तक वे 70 हजार ईंटें विक्रय कर चुकी हैं। प्रति इंट 3 रुपये के दर से बेची जा रही है। इसके बाद उन्होंने चप्पल निर्माण करने वाले स्वसहायता समूह से उत्पाद की मांग और विक्रय की जानकारी ली।


समूह की सदस्य सुदेश्वरी ने बताया कि आस पास के ग्राम पंचायतों में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार में 400 से 500 रुपये तक की बिक्री हो जाती है। कलेक्टर धावड़े ने समूह की महिलाओं उत्साह बढ़ाते हुए एक जोड़ी चप्पल की कीमत पूछी और अपने नाप की एक जोड़ी चप्पल खरीद कर सुदेश्वरी को इसकी नगद कीमत भी अदा की। उन्होंने कहा की समूह की महिलाएं पूरा मन लगाकर कार्य करें, उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए हर सम्भव मदद की जाएगी। इसके बाद कलेक्टर धावड़े ने गौठान में वर्मी छनाई कर रही महिलाओं से बात की। गौठान से लगे चारागाह का भी अवलोकन कर उन्होंने लगाए गए नेपियर ग्रास और उसके कुल उत्पादन व बिक्री की जानकारी ली। गौठान परिसर के समीप तालाब में पानी की उपलब्धता के बारे मे स्थानीय लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब ट्रीटमेंट हो जाने के बाद इसमे वर्ष भर पानी रहेगा। इस दौरान ग्रामीणों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago