छत्तीसगढ़

खैरागढ : पोषण माह के तहत बकरकट्टा में जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

खैरागढ़ 05 सितंबर 2024// महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में खैरागढ़ जिले के परियोजना छुईखदान के बकरकट्टा सेक्टर में परियोजना अधिकारी श्री सुनील बंजारे और सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती प्रेमलता ध्रुव के मार्गदर्शन में पोषण माह के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों और हरी पत्तेदार सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं इसके लाभ के बारे जानकारी दी गई एवम पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को एनीमिया के बारे में बताया गया है की सामान्य एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होता है इसके लिए नियमित रूप से जांच कराना आवश्यक है एवम आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थो के सेवन हेतु जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग से सामान्य कर लगातार विशेष एनीमिया कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया की पूरे परियोजना में पोषण माह के अंतर्गत थीम अनुसार लगातार कार्यकम आयोजन किया जा रहा है, इसी प्रकार 12 से 23 सितंबर तक वजन त्यौहार का भी आयोजन किया जाएगा, इसमें सभी बच्चो का वजन लिया जाएगा जिससे क्षेत्र में कुपोषण की वास्तविक स्तिथि पता चलेगी और शासन द्वारा उसके अनुसार योजना बनाकर कार्य किया जाएगा|

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल पहुंचे वार्ड नं. 13 वार्डवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्यायें…

राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज  ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …

7 hours ago

मोहला: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:मुर्गी पालन केंद्र से आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

 - कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…

7 hours ago

राजनांदगांव : निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया…

महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…

9 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त आज स्टेशनपारा, पुराना बस स्टैण्ड एवं गंज चौक मे सफाई देखे…

दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…

9 hours ago

राजनांदगांव: सी आर सी सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…

9 hours ago