छत्तीसगढ़

खैरागढ: मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत और अन्य प्राप्त पत्रों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली…

जिले में पदर्शिता पूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से धान की खरीदी करना सुनिश्चित करें— श्री चन्द्रकांत वर्मा

Advertisements

कलेक्टर ने समय—सीमा की बैठक में जिले में प्रगतिरत विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की

खैरागढ़, 19 नवंबर 2024//कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायतों एवं प्राप्त अन्य आवेदनों के निराकरण के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जनशिकायत एवं जनदर्शन के प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करने पश्चात प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री चन्द्रकांत वर्मा ने जिले के समितियों में चल रही समर्थन मूल्य में धान खरीदी को लेकर राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता के अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य में धान की खरीदी हो रही है। धान खरीदी में पादर्शिता रखने के साथ ही किसानों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए सतर्कता भी बरतनी है। कलेक्टर ने जिले में पदर्शिता पूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से धान की खरीदी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने समय—सीमा बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए शासकीय विभागों में 15 वर्ष पुराने वाहनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा समय सीमा के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शेष मामलों का भी जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए।

साथ ही शासकीय एवं अशासकीय भवन निर्माण के लिए स्वीकृत प्रकरणों के लिए जल्द से जल्द जमीन का चिन्हांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में डीएफओ श्री आलोक तिवारी, अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, एसडीएम छुईखदान रेणुका रात्रे सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला कोसरिया यादव समाज का वार्षिक बैठक एवं मिलन समारोह आयोजित…

निर्मला जितेंद्र सिन्हा को कोसरिया यादव महासभा द्वारा भगवान श्री कृष्ण राधा की तैलचित्र भेंटकर…

9 hours ago

राजनांदगांव : मां कर्मा ने अपने हाथों से भगवान कृष्ण को खिलाई थी खिचड़ी…

दर्राबांधा में आयोजित मां कर्मा जयंती पर शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु**…

9 hours ago

राजनांदगांव : अरहर की कम अवधि में पकने वाली किस्मो एवं अरहर उत्पादन की उन्नत तकनीक विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

राजनांदगांव। पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी राजनांदगांव में शुक्रवार दिनांक…

9 hours ago

राजनांदगांव : समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा व संस्कार पर दे ध्यान : देवकुमारी साहू…

राजनांदगांव। ग्राम पार्रीकला एवं अचानकपुर भाटागांव में भक्त माता कर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ…

9 hours ago

राजनांदगांव : अतिक्रमण हटाने निगम की कार्यवाही,मेन रोड अनुपंम नगर से नाली के उपर रखे ठेला हटाये…

राजनांदगांव 28 मार्च। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण…

9 hours ago

राजनांदगांव : चैत्र नवरात्रि के लिये निगम ने किये व्यापक प्रबंध,आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व…

राजनंादगांव 28 मार्च । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के…

9 hours ago