राजनांदगांव। जिले से सटे महाराष्ट्र राज्य के गढ़चिरौली जिले में रविवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। गढ़चिरौली एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 6 बजे पुलिस एवं नक्सलियों के बीच सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई।
भामरागढ़ पुलिस डिवीजन के तहत पोयरकोटी-कोपर्शी जंगल में सी-60 बल के जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकले थे। नक्सलियों का बहादुरी से सामना करते गढ़चिरौली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर धनाजी तानाजी होनमाने एवं सिपाही किशोर लक्ष्मण आत्राम यह दोनों जवान शहीद हो गए। वहीं तीन जवान घायल भी हुए हैं। धनाजी तानाजी होनमाने को हाल ही में नक्सल विरोधी अभियान के तहत उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए पुलिस महा संचालक द्वारा सम्मानित किया गया था।
नक्सली मारे जाने का दावा
सर्चिंग पर निकले सी-60 बल के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। पुलिस ने नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की जिसमें 4 से 5 नक्सलियों के मरने का दावा किया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने जंगल और सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग तेज कर दी है।
राजनांदगांव। आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस…
चाकू के मुठ से सिर में मारकर चोंट पहूंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक- 02.04.2025…
- मलेरिया की रोकथाम के लिए हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम- विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ…
- श्रीमती धनिया बाई ठाकुर एवं श्री रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजनों ने किया…
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राज्य शासन द्वारा जिले में सुशासन तिहार 2025 का क्रियान्वयन किया…
- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरितराजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में…
This website uses cookies.