गरियाबंद

गरियाबंद : बिहान से जुड़कर खुद को सक्षम और सबल बना रही है ललिता, अगरबत्ती निर्माण से आर्थिक स्थिति में भी बदलाव…

गरियाबंद 01 फरवरी 2021- गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम धवलपुरडीह के गायत्री स्व सहायता समूह से जुड़ी श्रीमती ललिता राजपुत सबल होकर दूसरों के लिए प्रेरणा बन गयी है। ललिता मुश्किलो के दौर से गुजरने के बाद जिन्दगी में आए बदलाव की कहानी बिहान से जुड़कर लिखी है। आज अकेले रह कर भी खुद को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि समाजिक रूप से सुरक्षित महसूस कर रही है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत बिहान समूह से जुड़ने के पहले परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। घर की थोडी सी खेती और दुसरो के यहा मजदूरी कर मुश्किल से परिवार का गुजर बसर चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहा करती थी तथा उधारी की दलदल मंे फंसती जा रही थी। समूह में जुड़ने के बाद धीरे-धीरे आत्मविश्वास जागृत हुआ। पति के मृत्यु होने के बावजूद भी हार ना मानकर अपनी आर्थिक तंगहाली को दूर करने के लिए और  परिवार के भरण-पोषण तथा आर्थिक स्तिथि को मजबूत करने के लिए उठ खड़ी हुई।

जनपद पंचायत गरियाबंद के सीईओ शीतल बंसल ने बताया कि बिहान योजनांतर्गत समूह से जुड़ने के बाद वर्ष 2019 में एक लाख रूपये का बैंक लोन लेकर अगरबत्ती बनाने की मशीन लेने का फैसला किया और अपनी आजीविका गतिविधि की शुरुवात की। कुछ समय पश्चात बैंक से लिया लोन लौटाकर ऋण मुक्त भी हो गई। इसके बाद ललिता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और  अगरबत्ती निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाया। फलस्वरूप उनकी आय बढ़ती गई। आज वे 50 हजार रूपये से अधिक की अगरबत्ती बेचकर लाभ कमा चुकी है। ललिता द्वारा बनाये गये अगरबत्ती की खासियत यह है कि यह लोकल मार्केट में ही खपत हो जाता है। इसके अलावा उनके द्वारा गरियाबंद व मैनपुर में भी थोक के रूप में अगरबत्ती बेचकर लाभ अर्जित कर रही है। ललिता आज एक महिला शाश्क्तिकरण के रूप में जानी जाती है जो समूह से जुड़कर और सशक्त होकर अपने परिवार को आगे बढ़ा रही है तथा समूह की अन्य सदस्यों की भी समय समय पर आर्थिक रूप से मदद करने में सक्षम हो गई है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिये निगम की टीम ने की कार्यवाही…

लगभग 3 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जप्त कर 3100 रूपये जुर्माना प्लास्टिक डिस्पोजल की जगह…

28 minutes ago

राजनांदगांव : निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत गैंदाटोला के सचिव निलंबित…

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025राजनांदगांव 18 फरवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह…

37 minutes ago

राजनांदगांव : प्रदेश में दूसरे स्थान के साथ मतदान 89.29 प्रतिशत…

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025- प्रथम चरण में जनपद पंचायत राजनांदगांव क्षेत्र में मतदान संपन्नराजनांदगांव 18…

41 minutes ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार किरण साहू का डोर टू डोर जनसंपर्क तेज…

राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 गैंदाटोला से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु शिक्षित, सहज, मिलनसार,…

2 hours ago

जिला पंचायत क्षेत्र क्र.11 के सर्वांगीण विकास हेतु प्रत्याशी बिरम रामकुमार मंडावी ने किया धुआंधार जनसंपर्क…

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बिरम रामकुमार मंडावी…

2 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 11 के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा अधिकृत प्रत्याशी बिरम रामकुमार मंडावी ने किया धुआंधार जनसंपर्क…

मतदाताओं से मिली जीत का आशीर्वाद*राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा…

2 hours ago