ग्रामीण/ जनजातीय क्षेत्रों में सिकल सेल बीमारी एवं इसके प्रबंधन के बारे में और अधिक जागरुकता की आवश्यकता है- श्रीअर्जुनमुंडा..

केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री, श्रीअर्जुन मुंडा ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया को चुनौती के रूप में लेते हुए इस बीमारी से निजात पाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।यह बीमारी जनजाति समूहों में व्याप्त है और हर 86 बच्चों में से एक बच्चे में यह बीमारी पायी जाती है।इसके निराकरण के लिए जन जागरूकता और इलाज आवश्यक है।श्री मुंडा आज विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर उनके मंत्रालय,फिक्की,अपोलो हॉस्पिटल्स,नोवार्टिस और ग्लोबल अलायन्स ऑफ सिकल सेल डिजीज आर्गेनाईजेशन द्वारा आयोजित नेशनल सिकल सेल कॉन्क्लेव वेबिनार को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही।

Advertisements

श्री मुंडा ने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय ने इस बीमारी की गंभीरता को समझा है।इसके सार्थक हल के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।राज्यों को आई सी एम आर के सहयोग से जनजातीय छात्रों की स्क्रीनिंग के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी है।जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से राज्यों में कार्यशालाएं आयोजित की गयी है।विभिन्न राज्यों द्वारा दर्शाये गए आंकड़ों के अनुसार एक करोड़ 13 लाख 83 हजार 664 लोगों की स्क्रीनिंग में लगभग 9 लाख 96 हजार 368(8.75%)में यह व्याधि परिलक्षित हुए,9लाख 49 हजार 57 लोगों में लक्षण और 47 हजार 311 लोगों में बीमारी पायी गयी।जैव प्रौद्योगिकी विभाग इस रोग के इलाज का अनुसंधान कर रही है।बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्यों को प्रोटोकॉल जारी किये गए हैं।यह सलाह दी गयी है कि अगली पीढ़ी को बीमारी न हो इसके लिए माता पिता को उचित परामर्श देने का अभियान चलाये ताकि वे अपने एस सी ए से ग्रसित बच्चों की शादी किसी दूसरे एस सी ए से ग्रसित बच्चों से ना करें।

आज श्री मुंडा ने पिरामल फाउंडेशन द्वारा मंत्रालय के लिए तैयार सिकल सेल सपोर्ट पोर्टल का अनावरण किया।उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जनजातियों में जागरूकता लाने की दिशा में यह पोर्टल लाभदायक होगा।उन्होंने “द इकोनॉमिस्ट”द्वारा तैयार ‘सिकल सेल डिजीज इन इंडिया’ रिपोर्ट को भी जारी किया।

कॉन्क्लेव कासंचालनसिकल सेल अलायन्स की मानवी वहाने ने किया।स्वागत भाषण फिक्की की अध्यक्ष एव अपोलो हॉस्पिटल्स की एमडी डॉ संगीता रेड्डी ने दिया।इस कॉन्क्लेव में देश विदेश के अनेकों प्रख्यात विद्वानों ने भागलिया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा तिलई मंडल ने बाटी खुशियाँ…

राजनांदगांव।भारतीय जानता पार्टी राजनंदगांव जिलाअध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष…

3 hours ago

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…

5 hours ago

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…

5 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर से युवोदय की टीम ने की भेंट…

राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में…

19 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित- कक्षा…

19 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में दिव्यांग केशरी को मिला मोटराईज्ड ट्रायसायकल का उपहार…

- दिव्यांग केशरी को नि:शुल्क मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से सब्जी विक्रय करने हाट बाजार जाना…

19 hours ago