छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पैंगोलिन की तस्करी, 6 तस्करों को वन विभाग ने पकड़ा, 53 किलो से ज्यादा खाल बरामद…

छत्तीसगढ़ – कांकेर जिले में वन विभाग की टीम ने 6 पैंगोलिन तस्करों को पकड़ा है। ये यहां लग्जरी कार से पहुंचे थे। इन आरोपियों के पास से लगभग 53 किलो से ज्यादा पैंगोलिन की खाल जब्त की है। फिलहाल वन विभाग की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

Advertisements

वन विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पैंगोलिन की खाल लेकर कार से भानुप्रतापपुर पहुंचे हैं। वह भानुप्रतापपुर से कांकेर की ओर जाने की फिराक में हैं। इसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और कार सवार 6 लोगों को कोरर थाना के पास से पकड़ लिया गया।

बताया गया है कि इन आरोपियों से पुलिस ने लगभग 53 किलो खाल जब्त की है। इन आरोपियों से 06 मोबाइल भी जब्त किए गए है। मार्केट में एक पैंगोलिन की कीमत 24 हजार रुपए है। इस हिसाब से 53 किलो खाल की कीमत 12 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है। हालांकि वन विभाग ने अपनी तरफ से कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

पकड़े गए आरोपियों में पारितोष, अम्रित, गौतम, विश्वजीत, गणेश और सनातन शामिल हैं। इसमें विश्वजीत और पारितोष कांकेर के ही रहने वाले हैं। बाकी के आरोपी कहां के रहने वाले हैं और वे कहां से खाल लेकर आए थे, यह अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल वन विभाग की टीम इनसे पूछताछ कर रही है।

दुर्लभ प्रजाति का जानवर है पैंगोलिन

पैंगोलिन एक विलुप्त दुर्लभ प्रजाति का जानवर है, जो अफ्रीका व एशिया में पाया जाता है। इसकी अलग-अलग प्रजातियां भी हैं। पैंगोलिन की हड्डियां और मांस की तस्करी अंतरराष्ट्रीय बाजार में होती है। जिसकी कीमत लाखों में है। इसके प्रयोग से यौनवर्धक दवाइयां भी बनाई जाती हैं।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

सरगुजा : हसदेव पेड़ कटाई पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला…

सरगुजा जिले के उदयपुर में अदानी कंपनी द्वारा कराये जा रहे पेड़ कटाई को लेकर…

25 mins ago

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

3 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

20 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

22 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

23 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

23 hours ago

This website uses cookies.