जगदलपुर, 25 सितम्बर 2021कलेक्टर श्री रजत बंसल ने आज विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर और जिया डेरा पंहुचकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर परिसर के आसपास लगाई जाने वाली दुकानों को व्यवस्थित करने के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के संबंध में भी निर्देश दिए।
नगर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
कलेक्टर श्री बंसल ने इसके साथ ही नगर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के जायजा भी लिया। उन्होंने दलपत सागर, बस्तर आर्ट गैलरी एवं पुरानी मंडी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री जीआर मरकाम, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…
राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…
*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…
*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *- प्रख्यात कवि…
राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…
राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…
This website uses cookies.