छत्तीसगढ़

जगदलपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बना मुरई बाई के आत्मनिर्भरता का आधार…

अपने खेतों में फसल एवं सब्जी भाजी उगाकर जी रहीं है खुशहाल जीवन
जगदलपुर, 12 नवम्बर 2021ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं को घरों एवं गांव के आस-पास रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने हेतु शुरू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत डिमरापाल की मुरई बाई के लिए आत्मनिर्भता का आधार बन गया है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन अन्तर्गत अपने गांव के जय मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से ऋण के रूप में मिले आर्थिक सहयोग एवं खेती किसानी के लिए बारहमासी पानी की व्यवस्था हेतु कुंए खुदवाने के लिए मिले अल्प ़ऋण की सहायता ने उनके खेती किसानी के कार्य में परिवर्तन का आधार बन गया है। आज श्रीमती मुरई बाई राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से मिले सहयोग के बदौलत अपने खेतों में बारहमासी फसल एवं सब्जी-भाजी उगाकर खुशहाल जीवन जी रही है।

Advertisements


     मुरई बाई स्व-सहायता समूह की एक सदस्य हैं और अपने समूह से अब तक 4 बार में एक लाख 26 हजार रूपए ऋण ली है। वे एक गरीब परिवार से हैं, समूह में जुडने से पहले अपने परिवार का भरण पोषण करना उनके लिए बहुत कठिन था। बिहान मे जुड़ने से पहले इनके पास जमीन उपलब्ध तो थी परंतु पानी की सुविधा नहीं होने कारण बाड़ी मे कुछ नहीं लगाते थे और शासकीय योजनाओं की जानकारी नहीं के बराबर थी। उन्होंने कुआ खोदने के लिए अल्प ऋण को उन्होंने वर्तमान में ऋण वापस कर दिया है और अब साग सब्जी की खेती से लगभग 14 हजार रूपए की मासिक कमा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर चल रही (सीएमएसए) परियोजना के तहत मुरई बाई को आधुनिक खेती से संबंधित प्रशिक्षण भी दी गई और इनके द्वारा मौसम आधारित फसल मंे पत्तागोभी, फूलगोभी, गवारफली, सेम, रबी फसल में आलू, प्याज, बैगन, मिर्ची, ग्रीष्मकालीन फसल में कद्दू, खीरा, लौकी, बरबटी का फसल लगाती है जिससे इनकी आय मे वृद्धि हुई है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

सरगुजा : हसदेव पेड़ कटाई पर बवाल, ग्रामीणों ने किया पुलिसकर्मियों पर हमला…

सरगुजा जिले के उदयपुर में अदानी कंपनी द्वारा कराये जा रहे पेड़ कटाई को लेकर…

1 hour ago

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्‍ट…

छत्‍तीसगढ़ में अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर: जल संसाधन विभाग में थोक में हुए तबादले, देखें…

4 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

21 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

23 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

24 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

24 hours ago

This website uses cookies.