छत्तीसगढ़

जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी: राज्यपाल श्री डेका…

राज्यपाल ने पर्यावरण संवर्धन हेतु सभी से एक पेड़ लगाने का किया आह्वान

Advertisements


रायपुर, 21 अगस्त 2024- राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए पर्यावरण संवर्धन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है। राज्यपाल श्री डेका ने दुर्ग जिले में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए।     


राज्यपाल ने जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है। कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से इसका लाभ जन-जन तक पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से करने कहा।


राज्यपाल श्री डेका ने अधिकारियों से एजेण्डावार 20 विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किए। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले की योजनाओं के संबंध में पॉवर पांइट प्रेसेन्टेशन दिया। बैठक में संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : सुशासन तिहार में मानसिंह एवं छन्नू लाल को मिला लर्निंग लाईसेंस…

- सुशासन तिहार के माध्यम से मिल रही अच्छी सुविधाराजनांदगांव 09 मई 2025। सुशासन तिहार अंतर्गत…

3 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न,प्राप्त 2902 आवेदनों का हुआ निराकरण…

सुशासन तिहार- डोंगरगांव के ग्राम दीवानभेड़ी में समाधान शिविर संपन्न- ग्रामीणों से प्राप्त 2902 आवेदनों…

3 hours ago

राजनांदगांव : प्रदेश स्तरीय मां भानेश्वरी देवी जयंती महोत्सव पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई…

बच्चों महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर गली भ्रमण किया* *मां भानेश्वरी देवी मंदिर…

6 hours ago

राजनांदगांव : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखोली में जीवन दीप समिति की बैठक हुई…

राजनांदगांव । श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र लखोली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर…

6 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की…

राजनांदगांव 09 मई 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…

6 hours ago