छत्तीसगढ़

जशपुरनगर : आकाशीय बिजली से प्रभावित 03 मृतक के परिजनों को 04-04 लाख रूपए की सहायता राशि का चेक दिया गया…

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि देने के निर्देश दिए थे
विधायक एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों को चेक सौंपा
09 लोगों का ईलाज के उपरांत डिस चार्ज किया गया है
01 का अम्बिकापुर और 01 का रायपुर में चल रहा ईलाज

जशपुरनगर 30 मई 2022मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सार्थक पहल से कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने बगीचा विकासखण्ड के सन्ना क्षेत्र के अंतर्गत् बूरजूडीह में आकाशीय बिजली से प्रभावित 03 मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन ने आर.बी.सी.6-4 के तहत् 4 लाख की सहायता राशि का चेक दिया। जिला प्रशासन की ओर से विधायक श्री विनय भगत ने प्रभावित परिजनों को चेक सौंपा। इस अवसर पर बगीचा एसडीएम श्री प्रताप विजय खेस्स, सन्ना तहसीलदार श्री सुनील गुप्ता उपस्थित थे। मृतक में 24 वर्षीय ब्रहमा, 12 वर्षीय सोनिया, 23 वर्षीय दिलेश्वर शामिल थे।

Advertisements


सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्ना तहसील क्षेत्र में विगत दिवस 29 मई 2022 को आकाशीय बिजली से कुल 14 लोग प्रभावित हो गए थे। इनमें से 03 लोगों की मृत्यु हो गई थी। जिसमें 2 पुरुष और एक 12 वर्ष की बालिका शामिल हैं। जिला प्रशासन ने तत्काल घायल मरीजों को सन्ना के नजदीक बलरामपुर जिला के शंकरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया और जिला प्रशासन जशपुर के अधिकारियों ने मरीजों को तत्काल शंकरगढ़ पहुंचकर  स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई।

इनमें से शंकरगढ़ स्वास्थ्य केन्द्र से घायल 09 मरीजों को डिस चार्ज कर घर वापस भेज दिया गया है। अंम्बिकापुर से भी 01 मरीजों को डिस चार्ज कर दिया गया है तथा 01 मरीज का ईलाज अंम्बिकापुर में चल रहा है और 01 गंभीर मरीज को रायपुर रिफर किया गया है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपीयों को गैंदाटोला पुलिस ने किया गिरफ्तार…

▪️सामूहिक दुष्कर्म के आरोपीयों को गैंदाटोला पुलिस ने किया गिरफ्तार ▪️गिरफतार आरोपियों को न्यायिक रिमांड…

21 seconds ago

राजनांदगांव : मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी,कलेक्टर ने किया मतदान दलों का स्वागत…

लोकसभा निर्वाचन 2024 - मतदान दलों की हुई सकुशल वापसी - कलेक्टर ने किया मतदान…

21 hours ago

राजनांदगांव : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 77.42 प्रतिशत मतदान…

लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र राजनांदगांव में 77.42 प्रतिशत मतदान राजनांदगांव 27 अप्रैल 2024।…

21 hours ago

राजनांदगांव : स्काउट गाईड के बच्चों ने मतदान केन्द्रों में किया सराहनीय कार्य…

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्काउट गाईड के बच्चों ने मतदान केन्द्रों में किया सराहनीय कार्य -…

21 hours ago

राजनांदगांव : स्ट्रांग रूम किया गया सील ,4 जून को होगी मतगणना…

लोकसभा निर्वाचन 2024 स्ट्रांग रूम किया गया सील स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा के लिए…

21 hours ago

This website uses cookies.