छत्तीसगढ़

जशपुरनगर : गौठान की गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाएं हल्दी मसाला पिसाई व पीडीएस संचालन कर बन रही है आत्मनिर्भर…

हल्दी मसाला का विक्रय से 6 हजार व पीडीएस संचालन से 1 लाख  65 हजार की हुई आमदनी
अब परिवार के हर छोटे-बडे कार्य में अपना सहयोग दे रही है महिलाएं
जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन को गौठान में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करने हेतु दिया धन्यवाद

जशपुरनगर 18 जुलाई 2022जिले में महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह से जोड़कर उन्हें गोठान में ही विभिन्न गतिविधियों के तहत् आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में दुलदुला विकासखंड के ग्राम बंगुरकेला गोठान की मां गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा हल्दी पिसाई मशीन प्रदान किया गया। जिसके उपरांत गंगा स्व-सहायता समूह की महिलाओं तीन माह में हल्दी, मशाला धनिया की पिसाई कर 6 हजार रुपए आमदनी अर्जित कर चुकी है। साथ ही समूह की महिलाएं पीडीएस संचालन का कार्य भी कर रही है। जिससे उन्होंने अब तक 1 लाख 65 हजार 70 रुपए की आमदनी अर्जित कर ली है।

Advertisements


समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 240 किलो हल्दी, मिर्च, मशाला और धनिया का पिसाई किया गया है। जिसमें कुल 11950 रुपए का विक्रय महिलाओं द्वारा किया गया है। जिससे उन्हें 6 हजार का लाभ प्राप्त हुआ है। समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके समूह में 10 महिलाएं है। जो कि 04 मार्च 2022 से कार्य कर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि आज वे खुद आत्मनिर्भर बन रही है। परिवार के हर छोटे-बड़े के कार्य के लिए होने वाले खर्च में अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित कर पा रही है। महिलाओं ने कहा कि गोठान में विभिन्न योजनाओं का संचालन कर महिलाओं रोजागर से जोड़ा गया है। यह अत्यंत सराहनीय कार्य है। सभी महिलाओं ने इस जनकल्याणकारी योजना संचालन के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन को सहृदय धन्यवाद दिया।


दुलदुला ब्लॉक की क्षेत्रीय समन्वयक शीला कुजूर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उद्यान विभाग द्वारा समूह को 60 हजार की लागत वाली मसाला पिसाई मशीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। समूह द्वारा बनाए जा रहे मसालों को सीमार्ट, स्थानीय हाट-बाजार में विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। महिलाएं भी पूरी उत्साह के साथ कार्यो में अपनी सहभागिता निभा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

18 hours ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

18 hours ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

21 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

3 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

3 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

3 days ago