छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ ने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम पंचायत पवनतरा, घोटिया, गोपालपुर, जालबांधा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अंतर्गत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण….

राजनांदगांव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित कुमार ने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम पंचायत पवनतरा, घोटिया, गोपालपुर में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने ग्राम घोटिया में रीपा अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह द्वारा बनाए जा रहे दोना-पत्तल निर्माण व मिनी दाल मिल का अवलोकन किया और उन्होंने समूह की महिलाओं को अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राम पवनतरा में ग्राम जालबांधा की महिलाओं द्वारा निर्माण किए जा रहे गोबर पेंट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि गोबर पेंट का उपयोग समस्त शासकीय भवनों में किया जाना है। इसके लिए शासकीय भवनों से गोबर पेंट हेतु आर्डर लेने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वहां निजी उद्यमियों द्वारा लकड़ी से निर्माण किए जा रहे फर्नीचर कार्य की सराहना की एवं शेष कार्य को जल्द पूर्ण करने निर्देशित किया। उन्होंने रीपा अंतर्गत सभी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने रीपा स्थल में वृक्षारोपण कराने तथा स्वसहायता समूह हेतु स्वीकृत नर्सरी के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए कहा। उन्होंने समूह की महिलाओं से बात की एवं आजीविका गतिविधियों को संचालित करने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ग्राम पवनतरा में मसाला यूनिट का भी अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार ने खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के सभी जनपद सीईओ के रीपा अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

Advertisements

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.