डिलीवरी के बाद परिजनों को बताया लड़कें ने लिया है जन्म, बाद में थमा दी लड़की, हंगामा…

रोहतक- नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के बाद लड़के की जगह लड़की देने का आरोप (blame) लगाते हुए परिजनों ने हंगामा कर दिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन दावा कर रहा है कि महिला के परिजनों को गलतफहमी हुई है।
उन्हें लड़की ही हुई है। वहीं दूसरी ओर परिजन कह रहे हैं कि डिलीवरी के बाद उन्हें बताया गया था कि लड़का हुआ है। लेकिन बाद में उन्हें लड़की दे दी गई। गुस्साए परिजनों ने चिकित्सकों पर लड़के की जगह लड़की देने का आरोप जगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया और नारेबाजी भी की।

Advertisements

गुरुनानकपुरा के रहने वाले शंकर ने कहा कि बुधवार अल सुबह पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे सिविल अस्पताल (Civil hospital) में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने कहा कि सामान्य डिलीवरी नहीं हो सकती, जिसके बाद वे पत्नी को सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थियेटर ले गए।

Source-haribhumi