छत्तीसगढ़

तहसील झोरिया यादव समाज के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई जि. प. अध्यक्ष किरण वैष्णव…

छुरिया:- छत्तीसगढ़ झोरिया यादव समाज तहसील छुरिया द्वारा सामुदायिक भवन छुरिया में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव शामिल हुई। राधा कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाज के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव व समस्त अतिथियो का परापरंरिक वेषभूषा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने संबोधित करते हुए कहा कि यादववंशियों के लिए इस पर्व का बहुत महत्व है, क्योंकि हम ब्रज की होली को भगवान कृष्ण से जोड़कर मनाते हैं।

Advertisements

ब्रज की होली भगवान श्री कृष्ण के प्रति समर्पण और भक्ति का भाव है। सबके मन में भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा है, उस श्रद्धा का स्वरूप इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी संख्या में समाज की एकजुटता के साथ दिखाई देता है। समाज हमारा एकजुट हो, समाज हमारा मजबूत हो ऐसी अभिलाषा हर किसी की होती है। यादव समाज के लोगों में योग्यता और प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है।

साथ ही इस अवसर पर कार्यक्रम को जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा व नगर पंचायत छुरिया अध्यक्ष अजय पटेल ने भी संबोधित करते हुए होली पर्व के महत्वों को विस्तार से बताया। उक्त कार्यक्रम में मायाराम साहु ,शेखर भारतद्वाज, जी आर अहिर संरक्षण यादव समाज, सेवक राम यादव,भरत यादव, शिव कुमार यादव,देव कुमार यादव,मुकूंद यादव, विष्णु यादव, पन्ना यादव,कमल यादव,अनुज यादव समेत यादव समाज के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित थे..!

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

2 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

4 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

4 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

4 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

4 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

6 hours ago