छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : बचेली से अपहरण 18 दिन का बालक 5 घंटे के भीतर सकुशल बरामद

दंतेवाड़ा बचेली के रेलवे कॉलोनी से 18 दिन के बच्चे का अपहरण हो गया था। इस घटना की सूचना जैसी ही पुलिस के पास पहुंची, आला अधिकारीयों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी और जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने बच्चे के अपहरण करने की बात कबूली और पुलिस टीम द्वारा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।
आपको बता दें कि घटना तब घटी जब बच्चे की माँ बच्चे को झुले पर सुलाकर घर के पास नल से पानी भरने गई थी। जब वह वापस आई तो बच्चा झूले में नही था। आसपास पता करने पर बालक का कोई पता नहीं चला। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

Advertisements


दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि पीड़ित परिवार से जानकारी के आधार पर सायबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया और पुलिस की एक टीम पता तलाश के लिए रवाना हुई। इस मामले में बस्तर पुलिस के साथ समन्वय कर बालक की तलाश लगातार जारी थी। जिसके बाद शाम 4 बजे जगदलपुर आड़ावाल से अपहरण बालक को पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। जिसके बाद बच्चे को परिजनों को सौप दिया है। इस मामले में 1 महिला सहित कुल 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं पुलिस बच्चा अपहरण करने वालों से अपहरण का उद्येश्य और इसमें शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.