छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 351 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे…

जनप्रतिनिधियों ने दिया वर वधू को आशीर्वाद

Advertisements

नवदम्पतियों को उपहार में मिला घरेलू सामग्री

दंतेवाड़ा,27 मार्च 2022 मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले  के मंदिर परिसर स्थित मेढका डोबरा स्थल में 351 नव युगलों ने मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, महिला बाल विकास अधिकारी श्री वरूण नागेश सहित पत्रकार, कर्मचारी व नागरिकगण उपस्थ्ति थे।

विधायक श्रीमती देवती कर्मा ने गोंडी भाषा में संबोधित करते हुए परिणय सूत्र में बंधे नव जोड़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने भी वर वधु को उनके जीवन के नए पढ़ाव में कदम रखने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। लोग योजना का लाभ लेने जागरूक हो रहें है। ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिनका लाभ ले।

इसी तरह पूना माड़ाकाल का सपना साकार करने अग्रसर हो रहें हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने भी नवदम्पतियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना कीमुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 348 जोड़े ने हिन्दू रीतिरिवाज से विवाह किए जिनमें से 8 आत्मसमर्पित जोड़े भी शामिल है। तीन जोडे़ का विवाह इसाई रीति से कराया गया।

इस अवसर पर वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, गद्दा, काली मोती की माला चांदी की पेण्डल सहित, चांदी की बिछिया, चांदी के पायल, श्रृगार सामग्री का सेट, प्लास्टिक कुर्सी, टार्च, टेबल पंखा, हाथ घड़ी, चटाई, प्रेशर कुकर,(6 लीटर), स्टील ड्रम, स्टील परात, वैवाहिक साड़ी, धोती कुरता, साफा एवं गठजोड़, चुनरी जूता चप्पल, टीन की पेटी, चादर, तकिया, जैसी गृहस्थ की सामान दी गई। वधु को चांदी की मंगलसूत्र तथा बिछिया भी विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

1 day ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

1 day ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व…

राजनांदगांव सांसद कार्यालय में आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ माननीय श्री सांसद संतोष पांडे…

1 day ago

राजनांदगांव: जिला पंचायत सदस्य बिरम मंडावी का ग्रामीणों ने किया फुल मालाओ से भव्य स्वागत…

छुरिया।जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 11 बम्हनी चारभाठा से नवनिर्वाचित होकर श्रीमती बिरम रामकुमार मंडावी…

1 day ago

राजनांदगांव : हर्बल गुलाल और पारंपरिक रूप से छात्रों ने खेला वृद्धाश्रम में होली…

राजनांदगांव/कॉन्फ्लूएंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ,बेस्ट प्रैक्टिस सेल, एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान…

1 day ago