दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के इकोफ्रेंडली दीयों से रौशन होगी देश के विभिन्न महानगरों की दीवाली…

दंतेवाड़ा- 07 नवम्बर 2020/ छत्तीसगढ़ में बनाए जा रहे गोबर के दीयों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। दन्तेवाड़ा के राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा पहली बार 35 हजार आकर्षक दीये तैयार किये हैं। अब ये दीये देश के बड़े शहरों जैसे नागपुर, मुंबई और पुणें में अपना प्रकाश बिखेरेंगे। इन समूूहों द्वारा तैयार लगभग 60 हजार रूपये के 15 हजार दीये नागपुर शहर के ‘‘अवसर फाउंडेशन’’ द्वारा क्रय किया गया है। ये दीये आकर्षक होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल हैं। उपयोग के बाद इन्हें खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गोबर निर्मित सामानों की मांग बढ़ने सेे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के साधन के साथ मजबूत आधार मिल रहा है।

Advertisements

राज्य सरकार द्वारा गोधन के समुचित उपयोग को बढ़ावा देने से रोजगार के नये रास्ते खुले हैं। महिलाओं को उनके घरों पर ही आर्थिक आय बढ़ाने के साधन उपलब्ध हो रहे हैं। पूजा-पाठ के लिए गोबर का उपयोग पवित्र और शुद्ध माना गया है इसे देखते हुए महिलाओं ने दीयों के अलावा मूर्तियां, शुभ-लाभ, हवन कुण्ड जैसे कई सामान तैयार किये हैं। तैयार सामानों के विक्रय के लिए भी प्रशासन महिलाओं को सहयोग कर रहा हैं जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार गोबर के दीयों और अन्य सामान को दीपावली के अवसर पर अन्य क्षेत्रों में भी विक्रय हेतु कलेक्टर श्री दीपक सोनी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्विनी देवांगन ने वाहन रवाना किया है।

AddThis Website Tools
Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

11 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

11 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

11 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

11 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

11 hours ago