छत्तीसगढ़

दुर्ग : भारती काॅलेज ऑफ नर्सिंगमें विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विविध आयोजन…

दुर्ग। भारती काॅलेज ऑफ नर्सिंग, दुर्ग में दिनांक 01 से 07 अगस्त 2024 तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम-‘अंतर को कम करना, सभी के लिए स्तनपान समर्थन’ है। इस अवसर पर प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के प्रथम दिन काॅलेज के सभी प्राध्यापकों द्वारा स्तनपान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया।

Advertisements

सुश्री सुषमा क्षत्रिय ने स्तनपान क्या होता है, इसके लाभ और कब तक स्तनपान कराना है, इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। सुचित्रा खराती ब्यूला ने मिल्क बैंक और एचआईवी पाॅजिटिव मां कैसे अपने शिशु को स्तनपान करा सकती है, इस पर अपना व्याख्यान दिया। पूजा ठाकुर द्वारा प्रेक्टिकल और रौशनी उमरे ने विभिन्न प्रकार के पोजिशन पर विचार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के दूसरे दिन काॅलेज के विद्यार्थियों द्वारा नाटक, पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नाटक में नीलू ग्रुप ने प्रथम स्थान, रानू ग्रुप ने द्वितीय स्थान और दुर्गारानी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर तनु निषाद, द्वितीय स्थान पर उर्वशी साहू और तृतीय स्थान पर आशिया रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हर्ष ग्रुप ने प्रथम स्थान, ट्विंकल ग्रुप ने द्वितीय स्थान और साधना ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रकार के प्रेक्टिकल करके दिखाया गया जो बच्चों के लिए अतिलाभदायक है।


कार्यक्रम के आयोजन पर माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चन्द्राकर, ज्वाइंट डायरेक्टर श्री जय चन्द्राकर, भारती समूह के कुलसचिव श्री घनश्याम साहू ने हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन भारती काॅलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्य प्रो. लिल्ली सन्नी सहित प्रतीक योनातन, सुचित्रा खराती ब्यूला, सुषमा क्षत्रिय, पूजा ठाकुर, रोशनी उमरे, संगीता, निधि, संतोषी के सहयोग से किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नर्सिंग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

12 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

13 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

14 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

14 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

14 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

14 hours ago

This website uses cookies.