छत्तीसगढ़

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में वार्षिकोत्सव ‘आनंदम्-2024’ का आयोजन…

दुर्ग। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में वार्षिकोत्सव ‘आनंदम्-2024’ का आयोजन किया गया। आरंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर श्री रामगोपाल गर्ग, आईजी भिलाई समारोह के मुख्य अतिथि थे। श्री गर्ग ने भारती विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारती विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, इससे इस अंचल के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिल रहा है।

Advertisements

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में एक लक्ष्य चुनें और उसको पाने के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत करें। उन्होंने साइबर प्रहरी स्कीम का उल्लेख करते हुए सभी से सोशल मीडिया का उपयोग सूझबूझ के साथ करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत व पारिवारिक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बचना चाहिए। साथ ही अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो काॅल से सकर्त रहने की सलाह दी।

भारती विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री सुशील चन्द्राकर, बोर्ड मेंबर श्रीमती शालिनी चन्द्राकर और ज्वाइंट डायरेक्टर श्री जय चन्द्राकर ने मुख्य अतिथि श्री रामगोपाल गर्ग जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
निदेशक अकादमिक डाॅ. आर. एन. सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर भारती समूह के सीओओ श्री प्रभजोत सिंह भुई ने अपने संबोधन में भारती समूह और भारती विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का विस्तार से जिक्र किया।


इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप चेक और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। बी.ए.एम.एस पूरा करने के बाद जो छात्र-छात्राएं ने देश के ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालयों से एम.डी. की पढ़ाई कर रहे हैं, इन विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया।

विगत दिनों आयोजित हुए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, कबड्डी, वाॅलीबाल, फुटबाल, खो-खो सहित 20 खेल स्पर्धाएं शामिल हैं। इस अवसर पर भारती विश्वविद्यालय के लगभग 60 शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाॅफ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए चेक, प्रमाण-पत्र और शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डाॅ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, श्री घनश्याम साहू बोर्ड मेंबर सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

वार्षिकोत्सव ‘आनंदम्-2024’ में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने रामायण और महाभारत का ‘डांस ड्रामा’ के रूप मंे प्रस्तुतिकरण किया। एकल गायन, समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.