छत्तीसगढ़

दुर्ग : भारती विश्वविद्यालय द्वारा कोनारी एवं पीसेगांव में ग्रामसभा का आयोजन…

दुर्ग, भारती विश्वविद्यालय द्वारा गोदग्राम कोनारी एवं पीसेगांव पंचायत भवन में ग्रामसभा का आयोजन राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर किया गया। ग्राम सभा में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी एवं गोद ग्राम समन्वयक डॉ. स्नेह कुमार मेश्राम द्वारा ग्रामवासियों को जाति, धार्मिक संप्रदाय,

Advertisements

वर्ग, नस्ल आदि के भेद से परे रहकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु संपूर्ण मनोरथ से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को आत्मसात करने हेतु आंदोलित किया। विदित हो कि भारत में ग्रामीण जनसंख्या कुल आबादी का 70% से अधिक है। अतः स्पष्ट है कि भारत को विकसित बनाने हेतु ग्रामीण समाज में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेगी।

राष्ट्र को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरो कर ही हम अपनी विकराल सामाजिक समस्याओं से निजात पा सकते हैं। कार्यक्रमों के आयोजन में गोदग्राम पीसेगांव सरपंच श्रीमती द्रौपदी देशमुख, गोदग्राम कोनारी उप-सरपंच श्री सुरेश कुमार साहू सहित राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. रोहित कुमार वर्मा, डॉ. भूमिका मिश्रा तथा रॉलिक बेंजामिन दास का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल ने की जिला राजनांदगांव के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा…

बजरंग दल लगातार कर रहा विस्तार धर्मांतरण गौ तस्करी पर लगेगा अंकुश राजनांदगांव। विश्व हिंदू…

8 hours ago

राजनांदगांव : बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने चलाया अभियान…

बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने…

12 hours ago

छुरिया: शिक्षकगण हमें शिक्षा के साथ-साथ जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य सिखाते हैं-किरण रविन्द्र वैष्णव…

*अतरिक्त कक्ष के लोकार्पण व जोन स्तरीय बिदाई समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष…

14 hours ago

राजनांदगांव : “करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और आरोपी गिरफ्तार…

‘‘करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का प्रमुख पर्यटन गंतव्य- मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा…

छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति…

15 hours ago

राजनांदगांव : 29 अप्रैल को चौखड़िया पारा राजनांदगांव में नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम…

मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे,*राजनांदगांव। तहसील साहू संघ राजनांदगांव परिक्षेत्र व ग्रामीण…

15 hours ago