छत्तीसगढ़

दुर्ग : मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई 423 डबरी : डीएमएफ और मनरेगा से मत्स्यपालन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम….

अब धीरेधीरे भर रही डबरीपांच हजार रुपए मत्स्यपालन के लिए डीएमएफ के माध्यम से दी गई सहायता

Advertisements

 मत्स्यपालन के क्षेत्र में बड़ी कारगर होंगी डबरीमनरेगा और डीएमएफ के समन्वय से तैयार की गई अनूठी योजना से मत्स्यपालन के क्षेत्र में जल्द ही मिलेगी कारगर सहायता

कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया धमधा ब्लाक के गाँवों में निर्मित डबरियों का किया निरीक्षण

दुर्ग 28 जुलाई 2021ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कृषि एवं पशुपालन के साथ ही मत्स्यपालन को भी प्राथमिकता से जिला प्रशासन द्वारा फोकस किया जा रहा हैइस साल जिले में 423 डबरी बनाई गई हैं इनमें 293 डबरी व्यक्तिगत हितग्राहियों के लिए और 130 डबरी सामुदायिक बनाई गई है मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्यबीज एवं अन्य जरूरतों के लिए डीएमएफ के माध्यम से पांच हजार रुपए दिये गए हैंआज कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने धमधा ब्लाक में निर्मित डबरियों का निरीक्षण कियाकलेक्टर ने व्यक्तिगत हितग्राहियों की डबरियों का निरीक्षण किया।

 हितग्राहियों ने बताया कि मनरेगा के माध्यम से डबरी का काम हुआ है और डीएमएफ के माध्यम से पांच हजार रुपए मत्स्यपालन के लिए मिले हैं। जैसे ही डबरी में पर्याप्त पानी भर जाएगा, हम मत्स्यपालन आरंभ कर देंगे कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक आय दोगुनी करने के लिए बहुत जरूरी है कि कृषि के साथ ही पशुपालन और मत्स्यपालन जैसी गतिविधियों को बढ़ाया जाए।

 उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तरीके से मत्स्यपालन करने के लिए आपको मत्स्य विभाग द्वारा आवश्यक सलाह एवं तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। सही तरीके से मत्स्यपालन करने से छोटी सी डबरी के माध्यम से भी बढ़िया आय हासिल की जा सकती है।
चारागाहों में नैपियर धास का उत्पादन भी देखा- कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा चारागाहों में उत्पादित नैपियर घास भी देखा। महिलाओं ने बताया कि उन्हें इसके लिए पशुपालन विभाग से सहायता मिली। साथ ही जुताई के लिए भी राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही मनरेगा के माध्यम से फेंसिंग कार्य भी किया गया। कलेक्टर ने जनपद सीइओ को सभी चारागाहों में उत्पादित किए जा रहे नैपियर घास की कटाई एवं इसके उपयोग के लिए कार्यायोजना बनाने के निर्देश दिए।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.