छत्तीसगढ़

दुर्ग : सन प्राइवेट आईटीआई, दुर्ग में इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन…

सन प्राइवेट आईटीआई, चंदखुरी दुर्ग (भारती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस) में नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रवेश उत्सव के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज हुआ। इस दौरान नए प्रशिक्षणार्थियों को संस्था की शैक्षणिक गतिविधि, उपलब्ध सुविधाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती फरीना काजी, प्राचार्या सन पब्लिक स्कूल उपस्थित रहीं। उन्होंने नई शिक्षा नीति से अवगत कराया साथ ही साथ कौशल को बढ़ाने के लिए नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्था में शिक्षकों के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से आप अपना लक्ष्य प्राप्त करेंगे। संयुक्त संचालक जय चंद्राकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पहचान हमारा श्रेष्ठ परिणाम है। ऐसे परिणाम के कारण ही हमारी संस्था जानी जाती है।
संस्था के प्राचार्य विजय कुमार यदु ने कहा आपने ऐसे प्रशिक्षण संस्था में प्रवेश लिया है जो आपको मंजिल तक ले जाएगा। उन्होंने शिक्षा, चरित्र विकास और आजीवन सीखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा की इच्छाशक्ति, नम्रता और निडरता को विकसित करके शक्तिशाली व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर आधारित वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। परिसर में विभिन्न प्रक्रियाओं, नीतियों, प्रथाओं और प्लेसमेंट आदि से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। प्रशिक्षण अधिकारी मनीषा ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया और नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी श्री सुरेंद्र देवांगन एवं प्रबंधन आशीष सिहानी ने किया। इस दौरान प्रशिक्षण अधिकारी शिवानी ताम्रकार ,जनक लाल, बालकिशोर ध्रुवे, समस्त कर्मचारी तथा नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

Advertisements

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

10 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

10 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

12 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

12 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

12 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

12 hours ago

This website uses cookies.