नई दिल्ली : भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 12.71 करोड़ के पार,पिछले 24 घंटों में टीके की 32 लाख डोज दी गईं….

दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत दिए जा रहे कोविड-19 टीकों की कुल संख्या 12.71 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

Advertisements

कल सुबह 7 बजे तक जारी अंतरिम रिपोर्ट के तहत 18,83,241 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल  12,71,29,113  डोज  (10,96,59,181 पहली डोज और 1,74,69,932 दूसरी डोज) दी गईं। इसमें पहली डोज लेने वाले 91,70,717 एचसीडब्ल्यू और दूसरी डोज लेने वाले  57,67,657  एचसीडब्ल्यू 1,14,32,732 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) 56,86,608 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 60 साल से ज्यादा उम्र के पहली डोज लेने वाले 4,66,82,963 और दूसरी डोज लेने वाले 47,04,601 लाभार्थी तथा 45 से 60 वर्ष तक उम्र के 4,23,72,769 (पहली डोज) और 13,11,066 (दूसरी डोज) लाभार्थी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 32 लाख से ज्यादा डोज दी गईं। टीकाकरण अभियान के 94वें दिन (19 अप्रैल, 2021) टीके की 32,76,555 डोज दी गईं। 45,856 सत्रों में 22,87,419 लाभार्थियों को टीके की पहली डोज और 9,89,136 लाभार्थियों को दूसरी डोज दी गई।

भारत के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रुझान दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में 2,59,170 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में 77.67 प्रतिशत नए मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 58,924 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 28,211 और दिल्ली में 23,686 नए मामले सामने आए।

भारत में कुल सक्रिय मामले 20,31,977 के स्तर पर पहुंच गए हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 13.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों में 1,02,648 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल की भारत के कुल सक्रिय मामलों में 62.07 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

दैनिक पॉजिटिविटी दर (7 दिन का औसत) में लगातार तेजी बनी हुई है, जो वर्तमान में 15.99 प्रतिशत के स्तर पर है।
आज भारत में कुल ठीक होने वालों की संख्‍या 1,31,08,582 हो गई। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 85.56 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 1,54,761 लोग ठीक हुए। राष्ट्रीय मृत्यु दर में कमी आ रही है और वर्तमान में यह 1.18 प्रतिशत के स्तर पर है। पिछले 24 घंटों में 1,761 लोगों की मृत्‍यु हुई। मृत्यु के 82.74 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा (351) लोगों की मौत हुई। इसके बाद दिल्ली में 240 लोगों की मृत्यु हो गई।

पिछले 24 घंटों 9 राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी के मरने की रिपोर्ट नहीं है। 

ये हैं – लद्दाख (यूटी), दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड, अंडमान निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।