देश

नई दिल्ली : भारत में 34 दिनों में एक करोड़ लोगों का हुआ वैक्सीनेशन, अमेरिका के बाद दुनिया में सबसे तेज गति…

नई दिल्ली : स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत को एक करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने में 34 दिन लगे जो कि दुनिया में दूसरी सबसे तेज गति है। अमेरिका को इसमें 31 दिन लगे, जबकि ब्रिटेन को एक करोड़ टीकाकरण आंकड़े को पार करने में 56 दिन लगे।

Advertisements

शुक्रवार सुबह 8 बजे तक, देश में स्वास्थ्य कर्मियों और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों (एफएलडब्ल्यू) को दिये गए कोविड-19 टीके की खुराक की कुल संख्या 1,01,88,007 थी। मंत्रालय ने कहा कि सुबह आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 2,11,462 सत्रों के माध्यम से टीके की कुल 1,01,88,007 खुराक दी गई हैं। इनमें 62,60,242 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 6,10,899 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे 33,16,866 कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी से उन लोगों को दी जाने लगी हैं जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त करने के 28 दिन पूरे कर लिए हैं। कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर लगे कर्मियों का टीकाकरण 2 फरवरी से शुरू हुआ था। टीकाकरण अभियान के 34वें दिन (18 फरवरी) को, कुल 6,58,674 टीके की खुराक दी गई जिसमें से 4,16,942 लाभार्थियों को 10,812 सत्रों में पहली खुराक स्वास्थ्यकर्मियों और एफएलडब्ल्यू को दी गई जबकि 2,41,732 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई। उसने कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन टीकाकरण की संख्या में प्रगतिशील वृद्धि देखी जा रही है।

देश में दिये गए टीकों की खुराक का 57.47 प्रतिशत आठ राज्यों में दिये गए। अकेले उत्तर प्रदेश में 10.5 प्रतिशत (10,70,895) टीके दिये गए हैं। सात राज्यों में टीके की दूसरी खुराक का 60.85 प्रतिशत हिस्सा है।

देश में दी गई दूसरी खुराक का 12 प्रतिशत (73,281) हिस्सा तेलंगाना में है। सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने 24 घंटे में किसी भी कोविड​​-19 की मौत की सूचना नहीं दी है। ये गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, झारखंड, मेघालय, पुड्डुचेरी, चंडीगढ़, मणिपुर, मिज़ोरम, लक्षद्वीप, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दमन एवं दीव और दादरा एवं नागर हवेली।

15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक से पांच के बीच मरीजों की मौत की सूचना है जबकि तीन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में यह संख्या छह से 10 के बीच है। भारत में उपचाराधीन कोविड-19 मामलों की संख्या वर्तमान में 1,39,542 है, जो कि कुल संख्या का केवल 1.27 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में 10,896 और मरीजों के ठीक होने से इस बीमारी से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या बढ़कर 1.06 करोड़ से अधिक (1,06,67,741) हो गई है। मंत्रालय ने कहा कि ठीक हुए मरीजों में से 83.15 फीसदी मरीज छह राज्यों में ठीक हुए हैं।

केरल में एक दिन में सबसे अधिक 5,193 मरीज ठीक हुए जबकि इसके बाद महाराष्ट्र (2,543) और तमिलनाडु (470) हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 13,193 नये मामले 24 घंटे में दर्ज किए गए।

मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 86.6 फीसदी मामले छह राज्यों से सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 5,427 मामले सामने आये, उसके बाद केरल (4,584) और तमिलनाडु (457) हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड​​-19 के कारण 24 घंटे में 97 मौतें हुई हैं जिसमें से 76.29 प्रतिशत मौतें पांच राज्यों में हुई हैं। महाराष्ट्र ने सबसे अधिक 38 मौतें हुई, उसके बाद केरल (14) और पंजाब (10) का नम्बर है।

source livehindustan

Lokesh Rajak

Recent Posts

मोहला : कलेक्टर ने कृषि विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…

- कलेक्टर ने जिले के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में…

1 hour ago

मोहला: कलेक्टर ने मोहला एवं अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण…

- विकास कार्यों का निरीक्षण कर दिए समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश      …

1 hour ago

मोहला : चमरूटोला में पुलिया निर्माण से खुला विकास का रास्ता…

- पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को बड़ी राहत, अब साल भर होगा सुगम आवागमन  …

2 hours ago

राजनांदगांव : लोककर्म विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने शौचालय मरम्मत कार्य शीध्र पूर्ण करने के दिये निर्देश…

शेष डामरीकरण जल्द चालू कराने कहा, नही करने पर संबंधित को दे नोटिस राजनांदगांव 5…

2 hours ago

राजनांदगांव : गठूला में हुआ बड़ा एक्सीडेंट-ट्रक की मार से कटा पेट बजरंग दल एवं पशु चिकित्सालय के प्रयासों से हुआ सफल उपचार…

राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट…

8 hours ago

This website uses cookies.