नारायणपुर: कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान, पहले दिन सर्वे दल 2541 घरों में पहुँचकर ली जानकारी…

कोरोना को हराने के लिए डर छोड़कर लोग दे रहे सही सही जानकारी
कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने 12 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

Advertisements

नारायणपुर- 6 अक्टूबर 2020/ जिले में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए कोरोना सामुदायिक सर्वे अभियान 5 अक्टूबर से जिले के दोनों विकासखण्ड नारायणपुर और ओरछा में शुरू हो गया है। सर्वेक्षण दल द्वारा प्रत्येक घरों में दस्तक देकर लोगों से जानकारी इकट्ठा कर लक्षणात्मक मरीजो की जांच की जा रही है।

इस अभियान के तहत 12 अक्टूबर तक दलों द्वारा जिसमंे क्षेत्र की मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शामिल है। ये शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी घरों में जाकर परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वे का काम कर रहे है और कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की पहचान कर आईसोलेट एवं उपचार की कार्यवाही कर रहे हैं। जिले में अब तक 2541 घरो का सर्वे किया जा चुका है जिसमे से 74 लोगों में लक्षण पाए गए तथा 367 लोग उच्च जोखिम में पाए गए। इसमें से 15 लोगो का टेस्ट किया गया, जिसमें 1 व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जिनको आइसोलेट करके ईलाज प्रारंभ कर दिया गया है। कोरोना को हराने के लिए डर छोड़कर लोग सर्वे टीम का सहयोग कर रहे है और सही जानकारी भी दे रहे हैं।

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा कोरोना समुदायिक सर्वे अभियान की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है। वहीं उन्होंने दैनिक जानकारी से अवगत कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत सर्वेक्षण टीम हरेक घर में पहुंचकर लोगों से जानकारी लेने और लक्षण वाले मरीजो का जांच कर पॉजिटिव प्रकरण पाये जाने पर सम्पूर्ण उपचार सुनिश्चित करनेे कहा है। इसके साथ ही लोगों को इसके बचाव के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक करने भी कहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार श्रृंखला को तोड़ने हेतु समुदाय स्तर पर कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की तुरंत पहचान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

18 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

19 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

19 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

19 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

19 hours ago

This website uses cookies.