छत्तीसगढ़

नारायणपुर : पोषण अभियान को लेकर अबूझमाड़ में बड़ा उत्साह, सब्जियो से लदे पोषण रथ से जन-जन तक पहुँचा पोषण का महत्व…

अबूझमाड़ से जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गुंजी  
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुआ आयोजन

Advertisements

नारायणपुर 2 सितंबर 2021घोर नक्सल प्रभावित एवं घने जंगलों के बीच बसे नारायणपुर जिले में कुपोषण से लड़ाई को लेकर यहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका कितना जज्बा और संकल्प रखते हैं यह आज राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हुई पोषण रैली में दिखायी दिया। पोषण रैली को लेकर अबूझमाड़ में बड़ा उत्साह देखने को मिला। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने सब्जियो से लदे पोषण रथ से जन-जन तक पोषण के महत्व को समझाया। अबूझमाड़ से जोश से भरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्साह की गूंज पूरे छत्तीसगढ़ में गूंज रही है।


 कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का क्रियान्वयन हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले के सहयोग से इस क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की गई है। यह कार्य बेहद संवेदनशील था, और मुझे खुशी है कि हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने कोरोना के कठिन दौर में लॉकडाउन के बावजूद अपनी सेवाएं जारी रखीं। बच्चों तक रेडी टू ईट फूड पहुँचाया। कुपोषित बच्चों की मानिटरिंग करती रहीं। आज इस पोषण रैली में आपके साथ भागीदारी करने में बहुत खुशी हो रही है।


जिले में  वर्श 2019 में आयोजित वजन त्यौहार में कुल 4 हजार 165 कुपोषित बच्चे थे। बीते माह जुलाई 2021 में जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 2 हजार 415 है। मुख्यंमंत्री सुपोषण अभियान कार्यक्रम के तहत् 1 हजार 750 बच्चे कुपोषण से बाहर आये है। कोविड़-19 महमारी के दौरान जब आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द हो गये तब लॉकडाउन अवधि में भी 20 हजार 179 चिन्हाकित हितग्राहियों को आंगनबाड़़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घरों में पहुचाकर सूखा राशन का वितरण किया गया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

12 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

13 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

13 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

13 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

13 hours ago

This website uses cookies.