बड़ी खबर: निगम मंडलों में नियुक्तियां, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी, देखे किनको क्या जिम्मेदारी मिली…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से निगम, मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी कर दी है। बता दे कि निगम मंडल में 32 नेताओं को जगह मिली है।

Advertisements

छत्तीसगढ़ सरकार ने आज निगम, आयोग एवं मंडलों में नियुक्ति कर दी है। विधायक कुलदीप जुनेजा हाउसिंग बोर्ड (गृह निर्माण मंडल), अरुण वोरा वेयर हाउसिंग बोर्ड, देवेन्द्र बहादुर सिंह वन विकास निगम, चंदन कश्यप हस्त शिल्प बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन को खनिज निगम, रामगोपाल अग्रवाल को सीएसआईडीसी एवं पूर्व महापौर श्रीमती किरणमयी नायक को महिला आयोग अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। सुभाष धुप्पड़ का महत्वपूर्ण विभाग के अध्यक्ष के लिए नाम तय हो चुका है।

उनके विभाग का खुलासा नहीं हुआ है। डोंगरगढ़ के विधायक भुवनेश्वर बघेल को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है। इस प्राधिकरण के लिए दो उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

सरायपाली के विधायक किस्मतलाल नंद तथा सारंगढ़ की विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू की नियुक्ति की गई है । रायगढ़ के विधायक प्रकाश नायक एवं चन्द्रपुर के विधायक रामकुमार यादव को इस प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र बहादुर सिंह को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया।

कुलदीप जुनेजा को हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया।

गिरीश देवांगन को खनिज विकास निगम का चेयरमैन बनाया गया।

राम गोपाल अग्रवाल को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया।

शैलेश नितिन त्रिवेदी पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष बनाया गया।

सुभाष धुप्पड़ को रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाया गया।

करुणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया।

किरणमई नायक को महिला आयोग का चेयरमैन बनाया गया।

राजेन्द्र तिवारी को खड़ी ग्रामोद्द्योग का चेयरमैन बनाया गया।

सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक विकास परिषद का चेयरमैन।

मोतीलाल वोरा के बेटे अरुण वोरा को वेयरहाउस कारपोरेशन का chairmaan बनाया गया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : यातायात पुलिस द्वारा गायत्री विद्यापीठ स्कूल में पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ…

राजनांदगांव। आज दिनांक 16.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस…

6 hours ago

राजनांदगांव : यातायात पुलिस द्वारा शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगातार कार्यवाही…

राजनांदगांव / आज दिनांक 16.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0…

7 hours ago

राजनांदगांव : चाकू दिखाकर नशा करने के लिए पैसा ट्रांसफर कराने वाले आरोपीगण को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

प्रार्थी को चाकू दिखाकर नशा करने के लिए पैसा ट्रांसफर कराने वाले आरोपीगण को बसंतपुर…

7 hours ago

राजनांदगांव : जिले के 241 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 3413 कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने का लक्ष्य…

पूरे जिले में चलेगा पोट्ठ लईका पहल अभियान- अब तक चिन्हांकित 2136 कुपोषित बच्चे हुए…

20 hours ago

राजनांदगांव : प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को,परीक्षार्थियों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने के निर्देश…

प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को- परीक्षार्थियों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने…

20 hours ago