बलौदाबाजार: 2500 सौ में धान खरीदी से किसान हो रहें है समृद्ध, फसलों की उत्पादकता के साथ आमदनी में हो रही है बढ़ोत्तरी…

बलौदाबाजार, 22 दिसम्बर 2020/ राज्य सरकार के द्वारा 2500 सौ में धान खरीदी होने से जिले के किसानों में जबर्दस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

Advertisements

भाटापारा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम अमलीडीह निवासी 63 वर्षीय किसान मनराखन ध्रुव ने बताया की मेरा करीब 2.5 एकड़ खेत है। जिसमें मैं इस साल पतला धान बोया हूं।जिससे करीब 36 क्विंटल धान हुआ है। जिसे आज मैं गोढ़ी टी ग्राम के उपार्जन केंद्र में बेचनें लाया हूं।

            उन्होंने आगें बताया की इस साल मैने थोड़ा सा रासायनिक खाद के साथ ही  बड़ी मात्रा में गोबर खाद का उपयोग किया हूं। जिससे पिछले साल की तुलना में करीब 4 बोरा अधिक धान का उत्पादन इस साल हुआ है। इससे अतरिक्त उत्पादकता के साथ साथ ही अतिरिक्त आमदनी का अर्जन मुझे हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा 2500 सौ में धान खरीदी से हम जैसे किसानों को बहुत खुशी मिल रही है। आगें भी सरकार ऐसे ही खरीदी करतें रहें ऐसी अपेक्षा हैं। उसी तरह ग्राम गोढ़ी टी निवासी 30 वर्षीय शिव राम साहू ने बताया की मैं 14 क्विंटल 80 किलो धान जिसके तहत 37 कट्टा धान बेचा हूँ। 2500  सौ में धान खरीदी से हम लोग बहुत ही उत्साहित है। इस साल मैं रबी फसल भी लेने की तैयारी में लग गया हूं। हाल के दिनों में मुझे पिछले साल के धान से राजीव गांधी न्याय योजन के अंतर्गत तीन किस्तों में लगभग 5 हजार 985 रुपये बोनस से प्राप्त हुआ है।

            *धान खरीदी केन्द्रों की समुचित व्यवस्था से किसान है संतुष्ट,धान बेचनें में नही हो रही है कोई समस्या*-शिव राम साहू ने ही बताया की धान खरीदी केंद्र में इस साल राज्य सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्था किया गया है। एक दिन पहले ही टोकन काटा गया था। उपार्जन केंद्र में आते ही बाहर साबुन पानी से हाथ धुलाने की व्यवस्था की गई है। केंद्र में पहुँचते ही शीघ्र ही मेरा धान को ढेरी लगाकर पलटी कर एवं धान की मॉश्चराचर को तत्काल चेक कर तौलाई की गयी।हमारे केंद्र में बारदाने की कोई कमी नही है। पर्याप्त सँख्या में मुझे मौके पर बारदाने मिल गया था।

*आज की स्थिति में जिले की धान खरीदी*

जिले कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 4 बजें तक जिले के 83 हजार 311 किसानों से 20 लाख 95 हजार 977 क्विंटल धान की खरीदी कर ली गई है। जिसमें 5 लाख 1 हजार 75 क्विंटल मोटा धान,1 लाख 29 हजार 164 क्विंटल पतला धान एवं 14 लाख 65 हजार 737 क्विंटल सरना धान शामिल है।