बिलासपुर/जांजगीर-चाम्पा: साइबर टीम की मदद से एक आरोपी गिरफ्तार,जांजगीर पुलिस को मिली सफलता,बिलासपुर में मिला अपहृत मासूम…

बिलासपुर/जांजगीर-चाम्पा- जांजगीर के बलौदा से एक दिन पहले अपहृत हुआ 6 साल का बालक मस्तूरी में मिला। जांजगीर पुलिस ने टेक्नीकल एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस टीम जब मस्तूरी के देवगांव पहुंची तो एक सूने मकान में बच्चा मिला, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

आरोपी का नाम राजा कुर्रे बताया जा रहा है। इस बीच बिलासपुर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। अब दो जिलों की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि मंगलवार को बच्चे का अपहरण हुआ था। इसके बाद जांजगीर पुलिस सक्रिय हुई। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपियों का लोकेशन मस्तूरी के देवगांव में मिला, तब जांजगीर की पुलिस टीम के साथ बिलासपुर के भी पुलिसकर्मियों ने मकान में चारों ओर से घेर लिया। इसके बावजूद आरोपी भागने में कामयाब हो गए। खबर लिखे जाने पर जोरदार सर्चिंग अभियान जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ज्यादा दूर नहीं गए होंगे और उन्हें पकड़ लिया जाएगा। गौरतलब है कि आज वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए डीजीपी डीएम अवस्थी ने एसपी पारुल माथुर को आरोपियों को पकड़ने में गंभीरता बरतने के निर्देश दिए थे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी एसपी से बात की थी और बच्चे को सकुशल वापस लाने के निर्देश दिए थे।