छत्तीसगढ़

बिलासपुर : राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीसरे किश्त की राशि 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए किसानों के खाते में…

दीपावली की खुशी दुगनी हुई समय पर मिली राशि से

Advertisements

बिलासपुर 03 नवंबर 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 1 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के 1 लाख 1 हजार 986 किसानों के खाते में खरीफ सीजन 2020-21 के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत सब्सिडी की तीसरी किश्त 73 करोड़ 49 लाख 11 हजार रूपए अंतरित की गई। यह राशि मिलने से किसान दीपावली त्यौहार उत्साह से मना रहे है और अपने घर परिवार की जरूरते भी पूरी कर रहे है।
    जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम निरतू करहीपारा के किसान श्री राजेन्द्र ओगरे को तीसरी किश्त के रूप में 3800 रूपए प्राप्त हुए हैं।

पिछले दो किश्तों में भी हर बार इतनी ही रकम उन्हें मिली थी। राजेन्द्र ने बताया कि उसने 22 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। उसके पास 1.5 एकड़ खेत है। जिससे परिवार का गुजारा नहीं होता। वह शहर जाकर रोजी मजूरी भी करता है। तीसरी किश्त की राशि उसके खाते में आई है। जिससे वह अपने दोनों बच्चों के लिए फटाखे, नये कपड़े व मिठाई खरीद रहा है। इस तरह समय पर राशि मिलने से दीपावली त्यौहार की खुशी दोगुनी हो गई है।


    बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम बहतराई के किसान श्री घासीराम सूर्यवंशी को के खाते में 6 हजार रूपए आए है। उसके पास 2.5 एकड़ खेत है। जिसमें 83 कट्टी धान की पैदावार हुई, जिसे उसने खरीदी केन्द्र में बेचा था। दो किश्त की राशि पहले मिल गई है, अब तीसरी किश्त मिली है। घासीराम ने बताया कि इस राशि से उसका परिवार त्यौहार मना रहा है साथ ही दूसरों से लिया गया कर्ज भी वह चुकता करेगा। इन किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया। सही समय पर उन्हें राशि मिलने से वे सभी हर्षाेल्लास के साथ दीपावली मना पा रहे है।  

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

19 hours ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

19 hours ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

22 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

3 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

3 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

3 days ago