छत्तीसगढ़

बिलासपुर : राष्ट्रीय पोषण माह में हो रही है विविध गतिविधियां…

1 से 7 सितम्बर तक किया गया मातृवंदना सप्ताह का आयोजन

Advertisements

बिलासपुर 08 सितंबर 2021राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना, बिलासपुर शहरी में प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियां सूक्ष्म कार्य योजना के साथ आयोजित की जा रही हैं। जिसके तहत् 1 से 7 सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया गया।
    परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक पोषण वाटिका प्रदर्शन हेतु प्रशिक्षण व पोषण थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रो, स्कूलो, घरो में पोषण वाटिका विकसित करने हेतु वृक्षारोपण का कार्य सामुदायिक सहयोग से किया गया। इसके साथ ही कोविड-19 टीेकाकरण हेतु जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रम किये गए। आंगनबाड़ी केन्द्रों में पौष्टिक आहार संबंधी नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन महिलाओं और बालिकाओं के लिए किया गया। श्रेष्ठ पोषण वाटिका का चयन एवं उत्साहवर्धन किया गया।


    पोला त्यौहार में पौष्टिक व्यंजन की प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें महिलाओं ने बढ-चढकर भागीदारी निभाई। नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सामुदाय के लोगों को पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई व जागरूक किया गया। पोषण माह मे महिलाओं , बच्चों, बालिकाओं  एवं नागरिकों ने बढ-चढकर सहभागिता लेते हुए आयोजनो को सफल बनाया।


    मातृवंदन सप्ताह अंतर्गत मातृ शक्ति राष्ट्र शक्ति के तहत् प्रथम बच्चें के साथ माता अथवा गर्भवती महिला हेतु  सामुदायिक स्थल में सेल्फी जोन बनाया गया। जिसमें गर्भवती माताओं में उत्साह दिखाई दिया।  उक्त आयोजन के अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृवंदना  योजना का प्रचार-प्रसार कर डोर टू डोर सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक संख्या में फार्म भरे गये। मातृवंदना योजना के द्वितीय  व तृतीय के किश्त के लंबित आवेदन भरे गये व करेक्शन क्यू का निराकरण किया गया । साथ-साथ गर्भवती महिलाओ को कोविड-19 टीेकाकरण के लिए जागरूक किया गया। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम  पौष्टिक आहार का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय एवं मौसमी फल सब्जी के उपयोग हेतु प्रोत्साहित कर स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधी चर्चा आयोजित की गई ।


    माह सितंबर 2021 को शिशु सरंक्षण माह के रूप में भी मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में उत्सवपूर्वक टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विटामिन ‘‘ए’’ की खुराक बच्चों को पिलायी गई। उक्त समस्त कार्यक्रमों में महिला, पुरूष बच्चें, किशोरी बालिकाएं, जनप्रतिनिधी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल पहुंचे वार्ड नं. 13 वार्डवासियों से की मुलाकात, सुनी समस्यायें…

राजनांदगांव। छुरिया - नगर पंचायत अध्यक्ष अजय पटेल आज  ने छुरिया के वार्ड नं. 13 …

3 hours ago

मोहला: ग्रामीण आदिवासी महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर:मुर्गी पालन केंद्र से आत्मनिर्भरता की ओर कदम…

 - कलेक्टर ने हितग्राही के हाथों कराया मुर्गी पालन केंद्र उद्घाटन,बिहान दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम अध्यक्ष पारस वर्मा ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया…

महापौर यादव एवं आयुक्त विश्वकर्मा ने दी बधाई राजनांदगांव 24 मार्च। नगर निगम के नव…

4 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त आज स्टेशनपारा, पुराना बस स्टैण्ड एवं गंज चौक मे सफाई देखे…

दुकानदारो को डस्टबिन रखने दिये समझाईस राजनांदगांव 24 मार्च। स्वास्थ्य सेवाओ में गुणात्मक सुधार लाने…

4 hours ago

राजनांदगांव: सी आर सी सेंटर में डाउन सिंड्रोम दिवस मनाया गया…

राजनांदगांव। एन आई ई पी आई डी सिकंदराबाद के द्वारा संचालित दिव्याँगजन कौशल विकास, पुनर्वास…

4 hours ago